{"_id":"671fce93b1f103712909d758","slug":"two-patients-died-due-to-fever-and-difficulty-in-breathing-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-126323-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बुखार और सांस लेने में दिक्कत से दो मरीजों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बुखार और सांस लेने में दिक्कत से दो मरीजों ने तोड़ा दम
Mon, 28 Oct 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 28 Oct 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
-जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन।
मैनपुरी। मौसम की मार जिले में बुखार के साथ ही दमा के मरीजों की दिक्कतें बढ़ाती जा रही है। अस्पताल में भर्ती बुखार और दमा से पीड़ित दो मरीजों ने सोमवार को दम तोड़ दिया। पांच मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया। 45 मरीज गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए।
महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सोमवार को सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 1145 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्योंती निवासी हरिओम (48) को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन ने हरिओम को रविवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे हरिओम की अचानक हालत बिगड़ी। उसे खून की उल्टियां हुईं। इंडोर वार्ड से डॉक्टर को कॉल भेजा गया। डॉक्टर ने हरिओम को मृत घोषित कर दिया।
कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नानामऊ निवासी अनीता (45) पत्नी प्रमोद कुमार को रविवार की रात सांस लेने में दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान सोमवार की सुबह उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों ही मरीजों को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था।