फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two patients died due to difficulty in breathing

Agra News: सांस लेने में दिक्कत के चलते दो मरीजों ने तोड़ा दम

Fri, 17 May 2024 05:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 17 May 2024 05:28 PM IST
विज्ञापन
Two patients died due to difficulty in breathing
सांस लेने में दिक्कत के चलते दो मरीजों ने तोड़ा दम
विज्ञापन

तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। तेज धूप और गर्मी के बीच जिले में सांस के मरीजों की दिक्कत बढ़ने लगी हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की लगातार भीड़ पहुंच रही है। अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने दम तोड़ दिया तो एक अन्य मरीज ने सैफई मेडिकल कॉलेज से छुट्टी के बाद घर पहुंचते ही दम तोड़ दिया। तीन मरीजों को हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल से मेडिकल काॅलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
शहर के मोहल्ला रामलीला मैदान निवासी सुल्तान सिंह की 50 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी को सांस लेने में दिक्कत के चलते बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की रात उनकी मौत हो गई। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि महिला को नाजुक हालत में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चौथियाना निवासी 50 वर्षीय जयकिशन को 13 मई को सांस लेने में दिक्कत हुई थी। परिजन ने उन्हें 13 मई को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था यहां ऑक्सीजन लेवल कम पाए जाने पर जयकिशन को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया था। 16 मई को जय किशन को मेडिकल कॉलेज सैफई से छुट्टी दे दी गई। परिजन उन्हें लेकर घर पहुंचे ही थे कि उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें 16 मई की देर शाम जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed