फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two party quarrel at the consultation center in agra

पति ने पत्नी के बारे में कहा कुछ ऐसा कि पल भर में टूट गया अटूट रिश्ता

Mon, 05 Feb 2018 04:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 05 Feb 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
two party quarrel at the consultation center in agra
demo pic - फोटो : अमर उजाला
आगरा में परामर्श केंद्र पर एक महिला समझौत होने के तीन हफ्ते के बाद पहुंची। उसने आरोप लगाया कि पति उसे नहीं रखना चाहता है। 
विज्ञापन


दोनों पक्ष आमने-सामने बैठे तभी महिला के पति ने पत्नी पर झूठे आरोप लगाने शुरू कर दिए। इससे बात बढ़ी और रिश्ता टूट गया। काउंसलर ने फाइल बंद कर दी। 

पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र में शाहगंज क्षेत्र की युवती अपने पति के साथ रविवार को पहुंची। युवती ने टेबल बी की काउंसलर डॉ. मृणाल शर्मा को बताया कि तीन हफ्ते पहले परामर्श केंद्र में उसका समझौता हुआ था। 
विज्ञापन

शादी को तीन साल हो गए, लेकिन पति ने उसके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया। युवती ने आरोप लगाया कि पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। समझौते के दौरान युवक ने सभी शर्तों को मान लिया था, लेकिन स्थिति वैसी ही बनी रही। 

युवक ने भी पत्नी पर आरोप लगाना शुरू कर दिया। युवती पर झूठे आरोप लगाते देख युवती का भाई भड़क गया। बात इतनी बढ़ गई कि काउंसलर और पुलिस के सामने युवकों में हाथापाई शुरू कर दी। 

पुलिस ने बीच बचाव कराया। कई बार समझाने पर भी महिला पति ने दोबारा समझौता करने से मना कर दिया। इस पर काउंसलर्स ने फाइल बंद कर दी। 

परामर्श केंद्र प्रभारी मिथलेश सैंगर ने बताया कि युवक को पुलिस की नौकरी का घमंड है। युवती के घर वालों की ओर से भी ज्यादा हस्तक्षेप है। जिसकी वजह से कई बार समझाने पर युवक समझौते को राजी नहीं हुआ।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed