{"_id":"6117c0638ebc3ee05837ea80","slug":"two-parties-clashed-in-a-land-dispute-on-kuravali-road-mainpuri-news-agr503737473","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरावली रोड पर जमीन के विवाद में भिड़े दो पक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरावली रोड पर जमीन के विवाद में भिड़े दो पक्ष
विज्ञापन
मैनपुरी। कुरावली रोड स्थित एक भूखंड को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इसमें कई लोग घायल हो गए। एक पक्ष की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष के लोगों को कोतवाली ले गई। वहां उनसे पूछताछ कर जानकारी जुटाई।
जानकारी के अनुसार मोहल्ला अग्रवाल निवासी सोनवती व सुशीला देवी के बीच कुरावली रोड स्थित एक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उक्त जमीन को गांव लोधीपुर निवासी अरुण यादव भी अपना बताते हैं। शनिवार की दोपहर जब सोनवती, उनके पति राजेंद्र कुमार और पुत्री बबीता उक्त जगह पर थीं। इस बीच अरुण को किसी ने सूचना दी। जब अरुण मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्ष के बीच जगह के स्वामित्व को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान अरुण की गाड़ी में तोडफ़ोड़ भी की गई।
अरुण ने सोनवती पक्ष पर तोडफ़ोड़ व मारपीट का आरोप लगाया, वहीं दूसरा पक्ष भी मारपीट का आरोप लगा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को कोतवाली ले गया। वहां पुलिस ने दोनों पक्ष से जगह से संबंधित कागजात आदि देखे। इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप ने बताया कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।