फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two illegal nursing homes and clinics sealed in raids in Etah

Etah: अवैध नर्सिंग होम एवं क्लीनिक लोगों के स्वास्थ्य से कर रहे खिलवाड़, छापेमारी में दो सील

Sun, 19 Mar 2023 01:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 19 Mar 2023 01:53 AM IST
सार

एटा जिले में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम और स्वास्थ्य क्लीनिक लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिड़वाड़ कर रहे थे। शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान मानक विहीन मिलने पर दो नर्सिंग होम व क्लीनिक को सील कर दिया गया। 

 

विज्ञापन
Two illegal nursing homes and clinics sealed in raids in Etah
नर्सिंग होम सील (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में शहर से लेकर देहात क्षेत्र में अवैध तरीके से संचालित नर्सिंग होम व क्लीनिक का मकड़जाल फैला हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिकोहाबाद रोड स्थित दो नर्सिंग होम का निरीक्षण किया। ऑपरेशन थिएटर मानकों के अनरूप नहीं मिले। इस पर दोनों के ऑपरेशन थिएटर को सील कर दिया।
विज्ञापन


सीएमओ कार्यालय में 52 नर्सिंग होम पंजीकृत हैं। जबकि, 20 क्लीनिक और छह पैथोलॉजी पंजीकृत हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में अपंजीकृत इकाइयां संचालित हैं। यह नर्सिंग होम पंजीकृत हैं। उनमें ऐसे चिकित्सकों के नाम बोर्ड पर लिख लिए गए हैं जो मिलते ही नहीं है। यहां ओटी आदि का कोर्स किए स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मरीजों का ऑपरेशन कर दिया जाता है। जबकि मरीज के कागजों पर सर्जन चिकित्सक के नोट्स पड़े रहते हैं।
विज्ञापन

ओटी को सील किया गया 

इसका खुलासा तक हुआ जब शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित गोपाल हॉस्पीटल व गायत्री हॉस्पीटल में एसीएमओ डॉ. राम मोहन तिवारी शनिवार को अपनी टीम के साथ व्यवस्थाओं को देखने पहुंचे। एसीएमओ ने बताया कि बालाजी नर्सिंग होम में तीन ऑपरेशन किए हुए मरीज भर्ती थे। लेकिन, चिकित्सक मौजूद नहीं मिले। जानकारी करने पर बताया चिकित्सक बाहर गए हैं। ओटी भी मानकों के अनुरूप नहीं थी। इस पर ओटी को सील करने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग होम संचालक भाग गया

गायत्री हॉस्पीटल में भी ओटी मानकों के अनुरूप नहीं मिली। यहां भी एसीएमओ को मरीज भर्ती मिले। इस पर ओटी को सील कर दिया। यहां भी बताया गया चिकित्सक बाहर गए हैं। इसके बाद वह पीपल अड्डा पर एक नर्सिंग होम पर पहुंचे। जहां नर्सिंग होम संचालक शटर गिराकर भाग गया। एसीएमओ ने बताया पंजीकृत नर्सिंग होमों में चिकित्सक न मिलने की शिकायत थी। विभाग द्वारा कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed