{"_id":"69cca56e57af1a07d604b4c4","slug":"two-new-bridges-approved-over-yamuna-to-ease-traffic-in-agra-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यमुना पर बनेंगे दो और नए पुल, संशोधित बजट को शासन ने किया मंजूर; इन क्षेत्र के लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यमुना पर बनेंगे दो और नए पुल, संशोधित बजट को शासन ने किया मंजूर; इन क्षेत्र के लोगों को मिलेगी राहत
Wed, 01 Apr 2026 10:26 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:26 AM IST
सार
आगरा में यमुना नदी पर दो नए पुलों के निर्माण के लिए शासन ने करोड़ों की धनराशि मंजूर की है। इन पुलों के बनने से कई गांवों को सीधा संपर्क मिलेगा और शहर के जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
यमुना नदी में बन रहा पुल। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आनंदी भैरों से डेरा बंजारा (गिजौली) मार्ग तक यमुना नदी पर प्रस्तावित पुल के लिए 14.70 करोड़ रुपये का संशोधित बजट को शासन ने मंजूर कर दिया है। शासन से स्वीकृति और धनराशि अवमुक्त कराने के लिए रविवार को एत्मादपुर से भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मुलाकात की थी। इसके साथ ही रहनकलां-रायपुर-बमरोली कटारा पर पुल के साथ नुनिहाई-प्रकाश नगर आरओबी को भी स्वीकृत मिली है।
वर्ष 2023 में 111 करोड़ रुपये आनंदी भैरों पुल के लिए स्वीकृत हुए थे। 27 करोड़ रुपये जारी भी हो गए। इसके बाद भी पुल का निर्माण शुरू नहीं हो सका। अब पुल की लागत 36 करोड़ बढ़कर 147 करोड़ रुपये हो गई है। अपर मुख्य सचिव (वित्त) एवं वित्त आयुक्त की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक में इस परियोजना के लिए 147 करोड़ के संशोधित बजट को हरी झंडी 12 मार्च को मिल गई थी। अब इसे शासन से स्वीकृति मिल गई है।
विधायक धर्मपाल सिंह ने बताया कि आनंदी भैरों में पुल के निर्माण से आगरा के मऊ सड़क से खंदाैली और मथुरा के दो दर्जन से अधिक गांव के लोग सीधे आवागमन कर सकेंगे। इससे लोगों रामबाग होते हुए खंदाैली जाने से राहत मिलेगी, वहीं समय भी बच जाएगा। हाईवे के रामबाग और टेढ़ी बगिया पर जाम की वजह से लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
वहीं रहनकलां-रायपुर-बमरोली कटारा मार्ग पर भी यमुना नदी पर समोगर घाट पर दो लेन के पुल, पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 93.83 करोड़ की धनराशि स्वीकृत हो गई है। इसके अलावा 15 दिन पहले प्रकाश नगर-नुनिहाई के बीच आरओबी का निर्माण होगा। इसके लिए शासन ने 92 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। हालांकि यहां पर इंडस्ट्री संचालकों ने विरोध किया है। उनसे वार्ता चल रही है।