{"_id":"571683284f1c1b32668b46fa","slug":"two-munna-bhai-caught-in-police-bharti-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती की दौड़ में पकड़े गए दो मुन्ना भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती की दौड़ में पकड़े गए दो मुन्ना भाई
अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 20 Apr 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
पुलिस भ्ारती दाौड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस और पीएसी में सिपाही भर्ती के लिए पुलिस लाइन में चल रही शारिरिक मानक परीक्षा ( दौड़ ) में शामिल होने के लिए मंगलवार को दो मुन्ना भाई पहुंच गए। दोनों को दौड़ लगाने से पहले ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में पता चला कि दोनों ही अपने भाइयों की जगह दौड़ लगाने के लिए आए थे। उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें से एक अजय यादव है। वह एटा के घिलौया का रहने वाला है। वह अपने भाई विजय यादव की जगह दौड़ लगाने आया था। दूसरा अलीगढ़ के गांव राजवल का रहने वाला राहुल सिंह है। वह अपने भाई ऊधम की जगह आया था। इन्होंने दौड़ लगाने से पहले जैसे ही अपने प्रवेश पत्र दिए, वैसे ही पकड़ में आ गए। एसपी सिटी सुशील घुले ने बताया कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उधर, दोनों ने कहा कि उनके भाई बीमार हैं, इसलिए उनकी जगह आ गए।
आईडी से पकड़ा गया विजय
दोनों में विजय ज्यादा शातिर पाया गया। उसने आवेदन फार्म में ही अपने भाई अजय की जगह अपना फोटो लगाया था। प्रवेश पत्र में भी उसका फोटो था। वह अपनी आईडी भी लाया। इसमें फोटो उसका था और नाम भी उसी का था। प्रवेश पत्र और आईडी में अलग अलग नाम होने के चलते पकड़ा गया। राहुल जो प्रवेश पत्र लाया था, वह उसके भाई का ही था। उसी का फोटो था। उसका चेहरा नहीं मिल रहा था। इसलिए पकड़ में आ गया। उसकी आईडी देेखी गई तो पोल खुल गई।