फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two more teachers died in agra district

आगरा में कोरोना: परिषदीय स्कूलों की दो और शिक्षिकाओं की मौत, अब तक 20 की गई जान

Sun, 02 May 2021 01:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 02 May 2021 01:34 PM IST
सार

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ केअनुसार जिले में बेसिक स्कूलों के 20 शिक्षक और शिक्षिकाओं की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन
two more teachers died in agra district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को दो और शिक्षिकाओं की मौत हो गई। दोनों ने पंचायत चुनाव के मतदान में ड्यूटी दी थी। अब तक जिले में बेसिक स्कूलों के 20 शिक्षक और शिक्षिकाओं की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलामंत्री बृजेश दीक्षित ने बताया कि फतेहपुर सीकरी के कंपोजिट पंडित रामजीलाल शर्मा पूर्व  माध्यमिक विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यपिका सलमा बानो का शनिवार सुबह सात बजे हृदय गति रुक जाने से देहांत हो गया, उनकी चुनाव ड्यूटी के बाद अचानक तबियत खराब हो गई थी। 
विज्ञापन


वहीं, बाह ब्लॉक के कंपोजिट पूर्व  माध्यमिक विद्यालय, कोट का पुरा की सहायक अध्यापिका वीना चौहान की भी मौत हो गई। चुनाव ड्यूटी के बाद से ही उनकी तबियत खराब चल रही थी। शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने दोनों शिक्षिकाओं के मौत शोक व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी से लौटे स्कूल क्लर्क की मौत
चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद बीमार हुए सर्वोदय विद्या मंदिर के क्लर्क चंद्र प्रकाश गुप्ता (40) की इलाज के दौरान मौत हो गई। पिनाहट कस्बे के नंदगवां रोड निवासी चंद्र प्रकाश गुप्ता उर्फ कुल्ली गुप्ता पंचायत चुनाव में ड्यूटी किए थे। 

परिजनों ने बताया कि वहां से लौटने के बाद बुखार से पीड़ित हो गए। ज्यादा तबियत बिगड़ने पर इलाज के लिए ग्वालियर ले जाया गया था। वहीं 12 दिन उपचार के बाद उनकी सांसें थम गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed