फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two more death due to fever village Karimganj of mainpuri

मैनपुरी: करीमगंज में नहीं थम रहा बुखार का कहर, दो और मरीजों ने तोड़ा दम

Mon, 21 Sep 2020 12:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 21 Sep 2020 12:43 AM IST
सार

  • करीमगंज में 22 दिनों में जा चुकी है 11 मरीजों की जान 
  • रविवार को 75 मरीज और मिले, दस किए गए रेफर 

विज्ञापन
two more death due to fever village Karimganj of mainpuri
गांव में बनाया गया अस्थायी अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले के गांव करीमगंज निवासी बुखार से पीड़ित दो और लोगों की मौत मौत हो गई। गांव में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा बुखार से पीड़ित 75 मरीज और मिले हैं। रविवार को सभी का गांव में लगे स्वास्थ्य शिविर में उपचार किया गया। दस मरीजों को हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन


करीमगंज गांव निवासी 55 वर्षीय महेश मिश्रा को पिछले दो दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उनका उपचार कुरावली के एक निजी अस्पताल में करा रहे थे। यहां तबियत बिगड़ने पर रविवार को उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से देर शाम आगरा ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। 75 वर्षीय वीरेंद्र सिंह को भी पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर से उपचार करा रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन



10 मरीजों को भेजा गया जिला अस्पताल

करीमगंज में पिछले 22 दिनों से बुखार के मरीज मिल रहे हैं। पांच दिन से यहां मरीजों की संख्या बढ़ने पर सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम कैंप कर रही है। गांव के परिषदीय विद्यालय में अस्थाई रूप से अस्पताल संचालित किया जा रहा है। रविवार को यहां लखनऊ से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों के भर्ती करने पर रोक लगा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के निर्देश पर यहां भर्ती 10 मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। शिविर के पांचवें दिन बुखार से पीड़ित 75 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। रविवार को दिन के समय यहां डॉ.पपेंद्र कुमार, डॉ. आनंद किशोर, डॉ. दिनेश मिश्रा,  संदीप चौहान, कमलेश कुमार आदि ने मरीजों का इलाज किया। वहीं रात के समय यहां डॉ. विद्यासागर और डॉ. विनोद यादव की तैनाती की गई है।

लखनऊ से आई टीम ने किया गांव का भ्रमण 

करीमगंज में बुखार से नौ मरीजों की मौत के बाद लखनऊ से शनिवार की रात महामारी विशेषज्ञ डॉ. मुकेश प्रकाश, राज्य संक्रामक रोग अधिकारी डॉ. विपिन शुक्ला की टीम करीमगंज पहुंची। टीम के सदस्यों ने शनिवार रात और रविवार सुबह यहां आने वाले मरीजों का हाल देखा। साथ ही गांव का भ्रमण किया। बुखार से दम तोड़ चुके लोगों के परिजनों से मुलाकात की और व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया। टीम सोमवार को भी गांव पहुंचकर बुखार के कारणों और स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की रिपोर्ट तैयार करेगी। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. एके पांडेय ने कहा कि करीमगंज गांव की स्थिति में सुधार हो रहा है। बुखार से पीड़ित मरीज ठीक हो रहे हैं। डेंगू के कुछ मरीज और मिले हैं जिन्हें उपचार दिया जा रहा है। गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बुखार से पीड़ित दो लोगों की मौत होने की जानकारी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed