{"_id":"60579118dff8617039091532","slug":"two-more-accused-arrested-in-girl-kidnapping-case-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: किशोरी के अपहरण मामले में मेहताब के दो भाई गिरफ्तार, वर्ष 2018 में दर्ज हुआ था मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: किशोरी के अपहरण मामले में मेहताब के दो भाई गिरफ्तार, वर्ष 2018 में दर्ज हुआ था मुकदमा
Mon, 22 Mar 2021 12:01 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
अपहरण के मामले में गिफ्तार दोनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के ताजगंज क्षेत्र से वर्ष 2018 में किशोरी के अपहरण के मामले में फरार चल रहे 20-20 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों मुख्य आरोपी मेरठ के मेहताब के भाई हैं। आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 23 फरवरी को ताजगंज क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी दयालबाग स्थित एक अस्पताल के बाहर से लापता हो गई थी। उसे दिल्ली से बरामद किया गया था। किशोरी को वर्ष 2018 में मेरठ का मेहताब अगवा कर ले गया था।
विज्ञापन
आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। अब किशोरी लापता हुई तो मेहताब को नामजद किया गया। मगर, किशोरी को बरामद करने के बाद कहानी कुछ और निकली थी। उसे दोस्त रिंकू और दिव्यांशु दिल्ली लेकर गए थे। पुलिस ने आरोपी रिंकू को जेल भेजा था।
विज्ञापन
किशोरी ने मेहताब पर लगाया था आरोप
उसका साथी दिव्यांशु मध्य प्रदेश में एक अन्य मुकदमे में पकड़ा गया था। बाद में पुलिस उसे बी वारंट पर लेकर आई थी। किशोरी ने अपने बयान में मेहताब पर पुराने मुकदमे को वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया था।
किशोरी से तहरीर लेकर थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज किया गया था। मेहताब को जेल भेजा गया था। वहीं थाना ताजगंज के वर्ष 2018 के मुकदमे में मेहताब के दो भाई नजाकत और तौहीद की गिरफ्तारी बची थी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि रविवार को रमाडा होटल कट के पास से मुखबिर की सूचना पर नजाकत निवासी बागपत और तौहीद निवासी मेरठ को गिरफ्तार कर लिया गया। उन पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपियों ने मेहताब का साथ दिया था। किशोरी को कब्जे में रखा था। उसके साथ मारपीट तक की थी। इस पर दोनों के नाम केस में शामिल किए गए थे।