सर्द रात में घर की चौखट पर किसी ने छोड़ा लावारिस, दिल झकझोर रही इस मासूम की कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सर्द रात के अंधेरे में कोई एक घर की चौखट पर मासूम बच्चे को छोड़ गया। गृहस्वामी ने बच्चे को छोड़ने वाले को आसपास काफी तलाश किया, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा।
इसके बाद मकान मालिक ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मासूम बच्चे को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। मासूम को चौखट पर छोड़ने वाली की तलाश में जुट गई है। इस घटना से इलाके के लोग हैरान हैं।
मामला कस्बा बेवर के मोहल्ला काजी टोला का है। यहां राजू बैस का मकान है। गुरुवार रात को तकरीबन 10 बजे परिवार के लोग सोने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक किसी ने घर का दरवाजा खटखटाया।
कंबल में लिपटा मिला मासूम
राजू जब दरवाजा खोलकर बाहर गए तो देखा कि वहां कोई नहीं था, लेकिन दरवाजे के पास एक कंबल में लिपटा करीब दो माह का मासूम बच्चा रो रहा था। मासूम को इस हालत में देख राजू दंग रह गया। परिवार के अन्य लोग भी बाहर आ गए।
राजू और उसके परिवार के लोगों ने मासूम को उठाने के बाद काफी देर तक आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन कोई कुछ भी जानकारी नहीं दे सका। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस पहुंच गई।
पुलिस मासूम बच्चे को थाने ले आई। इसके बाद उसे बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं मासूम के इस तरह मिलने के बाद मोहल्ला में तमाम तरह की चर्चा हो रही है।