फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two miscreants were injured by bullets in an encounter with police in Firozabad

Firozabad: तीन थानों की पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल; लूट में फरार चल रहे थे

Tue, 27 Feb 2024 08:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Feb 2024 08:58 PM IST
सार

फिरोजाबाद में तीन थानों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। ये सभी लूट के मामले में फरार चल रहे थे। 

विज्ञापन
Two miscreants were injured by bullets in an encounter with police in Firozabad
Firozabad: तीन थानों की पुलिस की मुठभेड़, दो बदमाश गोली लगने से घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस एक्शन में आ गई है। खुले में घूम रहे अपराधियों को जेल भेजने की मुहिम में सोमवार रात को रामगढ़, शिकोहाबाद, खैरगढ़ तीन थानों की पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो को गोली लगी है। यह आरोपी लूटपाट एवं चोरी करने वाले बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन

घटना-एक

पुलिस के अनुसार पहली वारदात के तहत सोमवार देर रात शिकोहाबाद पुलिस एवं एसओजी की टीम पुरातन रोड पर भगवती कोल्ड स्टोर के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक बाइक पर चार बदमाश एटा रोड की ओर से आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया, जो कि एक बदमाश के बाएं पैर में जाकर लगी। इससे वह घायल होकर गिर पड़ा। 

विज्ञापन

पुलिस को चकमा देकर दो बदमाश फरार हो गए। जबकि पुलिस भाग रहे एक बदमाश को पीछा करके पकड़ लिया। पुलिस ने घायल बदमाश राजकुमार निवासी विलासपुर थाना जसराना को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। वहीं पकड़े गए एक अन्य बदमाश प्रशांत यादव निवासी छोटी सियारमऊ थाना नसीरपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। 

विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस, दो बाइक, दो लूट किए हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पकड़े गए बदमाशों ने फरार हुए अपने साथियों के नाम अभय धाकरे निवासी दिहुली थाना जसराना एवं शिवा निवासी मैनपुरी बताए हैं। पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, एसओजी-सर्विलांस इंचार्ज अनुज कुमार राणा के अलावा अन्य पुलिस टीम मौजूद थी।

विज्ञापन

घटना-दो

रामगढ़ व एसओजी की टीम ने लूट की वारदात में फरार अभय को भुठभेड़ के दौरान चनौरा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस भुठभेड़ में अभय के पैर में गोली लगी है। एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि देवली थाना जसराना निवासी अभय को रामगढ़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान चनौरा पुल के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस को देख उसने फायरिंग भी की। लेकिन पुलिस ने साहस दिखाते हुए घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ लिया। 

बदमाश अभय के दाहिने पैर में घुटने के नीचे गोली लगी है। उसके पास एक तमंचा, कारतूस के साथ बाइक बरामद की है। एसपी सिटी ने बताया बदमाश अभय कुमार अपने साथियों के साथ गिरोह बनाकर लूटपाट करता था। इसमें पूछताछ में बताया कि उसका साथी राजकुमार यादव, प्रशान्त यादव एवं मैनपुरी निवासी शिवा एक संगठित गिरोह चलाते हैं।

10 दिनों में चार बाइक की चोरी

गिरोह ने 18 फरवरी को रात में चनौरा पुल थाना रामगढ़ क्षेत्र के पास से बाइक चोरी की थी। 19 फरवरी को बिल्टीगढ़ चौराहा थाना मक्खनपुर क्षेत्र के पास से बाइक चोरी की थी। 21 फरवरी को नगला सैंदलाल थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के हाइवे कट के पास से बाइक लूटी थी। 26 फरवरी को कलूपुरा चौराहे थाना खैरगढ़ क्षेत्र के पास से बाइक लूटी थी। उससे कलूपुरा चौराहे के पास से ही लूटी हुई मोटर साइकिल पुलिस ने बरामद कर ली।

एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश संगठित रूप से लूटपाट एवं चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इनमें से दो बदमाश पकड़े गए हैं। फरार हुए दो अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed