फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two miscreants including the kingpin of buffalo robbery gang arrested

भैंस लूट गैंग का सरगना समेत दो बदमाश गिरफ्तार

Sun, 02 Jan 2022 01:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants including the kingpin of buffalo robbery gang arrested
बाह। चंबल के बीहड़ में अपहरण उद्योग पर अंकुश लगा तो भैंस लूट की सक्रियता ने बीहड़ पट्टी के ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। बासौनी और जैतपुर क्षेत्र में पशुओं की लूट करने वाले गिरोह का पुलिस ने शनिवार को भंडाफोड़ कर सरगना समेत दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चार हजार की नकदी और तमंचे पुलिस ने बरामद किए।
विज्ञापन

बुधवार को बासौनी पुलिस ने अभयपुरा चौराहे पर लूटी हुई भैंसें को बेचकर रकम का बंटवारा कर रहे पांच बदमाशों जोमर्दपुरा के भोला गुर्जर, बाघराज पुरा के भूरा व संजू, भगवान पुरा के होम सिंह, सिजवारी पुरा के विनोद को गिरफ्तार किया था। उनके कब्जे से दो तमंचे, वारदात में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप, भैंस बेचने के बाद बची 20 हजार की रकम बरामद की थी।
विज्ञापन

गिरोह का सरगना चित्राहाट के नौगवां हार निवासी भूरा खान भाग गया था। बासौनी पुलिस ने भूरा खान और लोहामंडी के तेलीपाड़ा निवासी शकील को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए बदमाशें ने एसओ बासौनी आलोक कुमार दीक्षित को बताया कि भैंस लूटने के बाद वे लोग मुरैना, धौलपुर के रास्ते सैंया होते हुए आगरा पहुंचे और यहां से छलेसर के कट्टी घर में शकील को भैंसें बेची थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed