{"_id":"619260d13cbbe9248372e246","slug":"two-miscreants-arrested-in-fatehpur-sikri-of-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: फतेहपुर सीकरी में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, राहगीरों को लिफ्ट देकर करते थे वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: फतेहपुर सीकरी में लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, राहगीरों को लिफ्ट देकर करते थे वारदात
Mon, 15 Nov 2021 06:59 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 15 Nov 2021 06:59 PM IST
सार
थाना फतेहपुर सीकरी पुलिस ने लिफ्ट के बहाने लोगों को लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से 2800 रुपए नकद, मोबाइल, चाकू और तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचे दो बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से लूट के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बाइक, मोबाइल, चाकू, तमंचा और 2800 रुपये बरामद किए गए हैं। ये बदमाश राहगीरों को लिफ्ट के बहाने लूटते थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 25 सितंबर को दूरा मोड़ पर सोमवीर नामक युवक को लिफ्ट के बहाने बाइक पर बैठाकर उससे 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया गया था। विरोध करने पर बदमाशों ने चाकू मारकर उसे घायल भी कर दिया था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ल ने बताया कि रविवार की रात एसओजी व सर्विलांस टीम की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम धर्मेंद्र सिंह निवासी ग्राम उंदेरा व विकास निवासी जैंत, वृंदावन बताए गए हैं।
विज्ञापन
एसओ के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों ने 25 सितंबर को हुई लूट की घटना स्वीकार की है। इनके पास से 2800 रुपये बाइक, तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद हुए हैं। बदमाशों जेल भेज दिया गया है।