फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Minor Girl Missing News Update Today in Hindi: two minor girl missing after party in cafe in agra

Agra News: कैफे में पार्टी के बाद लापता हुईं दो सहेलियां, अपहरण का मुकदमा दर्ज

Sun, 14 Nov 2021 01:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Nov 2021 01:20 PM IST
सार

आगरा में दो सहेलियां शुक्रवार से लापता हैं। रविवार सुबह तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Agra Minor Girl Missing News Update Today in Hindi: two minor girl missing after party in cafe in agra
अपहरण (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

आगरा के संजय प्लेस स्थित कैफे में शुक्रवार को पार्टी करने के बाद दो किशोरी लापता हो गईं। दोनों के साथ गए दो युवक और एक सहेली घर पहुंच गए। मगर, किशोरियों का अब तक पता नहीं चला है। इससे किशोरियों के परिजन चिंतित हैं। उन्होंने शनिवार को पुलिस को सूचना दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर दोनों किशोरों की तलाश में जुट गई है। वहीं शाहगंज क्षेत्र के एक अन्य मोहल्ले से किशोरी लापता है। उसको भी पुलिस तलाश रही है। 

विज्ञापन


लोहामंडी क्षेत्र की रहने वाली किशोरी 17 साल की है। उसकी दोस्ती शाहगंज क्षेत्र की किशोरी से है। वह 14 साल की है। शुक्रवार को दोनों शाहगंज में मिले। इसके बाद स्कूटी से संजय प्लेस गए। दो युवकों और एक अन्य सहेली के साथ कैफे में पार्टी की। इसके बाद सहेली और दोनों युवक रात में घर पहुंच गए। दोनों किशोरी नहीं पहुंची। इनमें से बड़ी वाली शनिवार दोपहर तक व्हाट्स एप पर मैसेज सीन कर रही थी। मगर, कोई जवाब नहीं दे रही थी।
विज्ञापन


पहले परिजनों ने खुद ही तलाश की, लेकिन बाद में पुलिस को सूचना दी। एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया है। लापता किशोरियों की सहेली से बात की गई है। उसने यही कहा कि कैफे से निकलने के बाद नहीं पता कि वो दोनों कहां गईं। इस पर पुलिस टीम को लगाया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed