Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Men Swap Debit Card at ATM, Withdraw Rs 15,500 from Bank Account

मदद के बहाने चालाकी: मदद के बहाने एटीएम में की ठगी, असली कार्ड लेकर भागे युवक; खाते से उड़ाए रुपये

Sat, 07 Nov 2026 10:34 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 07 Nov 2026 10:34 AM IST
सार

आगरा के रामनगर की पुलिया स्थित एटीएम में दो युवकों ने मदद करने के बहाने राजेश जैन का डेबिट कार्ड बदल लिया। आरोपियों ने बोदला क्रॉसिंग के एटीएम से दो बार में 15,500 रुपये निकाल लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश कर रही है।
 

विज्ञापन
Two Men Swap Debit Card at ATM, Withdraw Rs 15,500 from Bank Account
बैंक का डेबिट कार्ड - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में दो युवकों ने मदद के बहाने एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर खाते से 15,500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित को घटना की जानकारी मोबाइल पर आए बैंक संदेशों से हुई। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मानस नगर, शाहगंज निवासी राजेश जैन का यूको बैंक में बचत खाता है। उन्होंने बताया कि वह 5 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे रामनगर की पुलिया स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने गए थे। इसी दौरान एटीएम बूथ के अंदर मौजूद दो युवकों ने उनकी मदद करने का झांसा दिया और चालाकी से उनका डेबिट कार्ड बदल लिया।
विज्ञापन


आरोपी असली कार्ड लेकर भाग गए, इसकी भनक उन्हें तुरंत नहीं लगी। थोड़ी देर बाद मोबाइल फोन पर खाते से रकम कटने के संदेश आने लगे तब धोखाधड़ी का पता चला। ट्रांजेक्शन बोदला क्रॉसिंग स्थित एटीएम से दो बार किए गए थे। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed