फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two men sexually assaulted minor girl under Yamuna Expressway bridge in agra

Agra: यमुना एक्सप्रेसवे पुल के नीचे छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, क्रिकेट खेल रहे युवकों ने पकड़े आरोपी, पुलिस को सौंपा

Sun, 19 Jun 2022 06:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Jun 2022 06:48 PM IST
सार

आगरा के खंदौली क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दो युवकों पर आरोप लगा है। इनमें से एक आरोपी छात्रा का रिश्तेदार है। 

विज्ञापन
two men sexually assaulted minor girl under Yamuna Expressway bridge in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के खंदौली क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय छात्रा को शनिवार की दोपहर दो युवक जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। आरोप है कि युवकों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। रविवार को उसे दूसरी जगह ले जा रहे थे, तभी पीड़िता ने शोर मचा दिया। इस पर पास में क्रिकेट खेल रहे युवकों ने आरोपियों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी है। इसके मुताबिक हरपाल निवासी पैंतखेड़ा और भूपेंद्र निवासी कचनाऊ मथुरा शनिवार की दोपहर उनकी 17 वर्षीय पुत्री को जबरन बाइक पर बैठाकर ले गए। रास्ते में उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। उसके बाद सौरई के समीप यमुना एक्सप्रेसवे पुल के नीचे दोनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। रातभर में किसी स्थान पर रखा।  

विज्ञापन

क्रिकेट खेल रहे युवकों ने पकड़े आरोपी 

रविवार की दोपहर दोनों युवक छात्रा को दूसरी जगह ले जाने लगे, तभी चीख-पुकार सुनकर समीप ही क्रिकेट खेल रहे युवकों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी छात्रा का रिश्तेदार भी है। थाना प्रभारी खंदौली आनंदवीर सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर हरपाल और भूपेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवकों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed