फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two man dead by heart attack

सर्द हवाओं ने बढ़ाई मरीजों की दिक्कत, तीन मरीजों की हुई मौत

Sun, 17 Nov 2019 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
two man dead by heart attack
मैनपुरी। जिले में पिछले तीन दिन से सर्द हवाओं के कारण सर्दी बढ़ी है। इसी बीच सर्दी जनित बीमारियां भी हावी होने लगी हैं। रविवार को जिला अस्पताल में अस्थमा से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई, जबकि एक की हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में पिछले तीन दिनों से सर्द हवाएं चल रही हैं, इसके साथ ही स्मॉग का भी असर है। सर्दी बढने के साथ ही हृदय और अस्थमा के साथ ही निमोनिया के मरीजों की दिक्कतें बढ़ चली हैं। रविवार को ओपीडी का अवकाश था, जिसके चलते जिला अस्पताल की इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ रही। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव ब्योंती कटरा निवासी 65 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह को रविवार की सुबह परिजनों ने अस्थमा की दिक्कत होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उपचार के दौरान दोपहर बाद ओमप्रकाश की मौत हो गई।
विज्ञापन

राजा का बाग निवासी 76 वर्षीय ब्रह्मा कुलश्रेष्ठ को रविवार की दोपहर अचानक छाती में तेज दर्द उठा। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार शुरू हो पाता कि इससे पहले ही ओमप्रकाश की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के ही गांव नगला गोसाईं निवासी 65 वर्षीय भीमसेन को भी अस्थमा की दिक्कत होने पर परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थमा के मरीज करें बचाव
- सर्दी के मौसम में खुले स्थान पर ना लेटें
- जिस कमरे में लेटें उसमें धुआं न होने दें
- धूल-मिट्टी से बचाव रखें
- जरा भी दिक्कत होने पर विशेषज्ञ डॉक्टर से उपचार लें
- नियमित दवा का सेवन करें
जिला अस्पताल में तीन वृद्ध मरीजों की मौत हुई है। इनमें दो मृत अवस्था में पहुंचे थे। जबकि एक की उपचार के दौरान मौत हुई है। इस मौसम में अस्थमा और दिल के मरीजों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है।
- डॉ. आरके सिंह, प्रभारी सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed