फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two lakh devotees took holy dip in Ganga

Agra News: दो लाख श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई पावन डुबकी

Fri, 06 Jun 2025 01:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 06 Jun 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two lakh devotees took holy dip in Ganga
गंगा दशहरा पर कादरगंज गंगा घाट, कछला घाट, लहरा घाट और तीर्थनगरी में हरि की पौड़ी पर सुबह से ही
कासगंज/सोरोंजी/गंजडुंडवारा। मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा पर बृहस्पतिवार को दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर गंगा में पावन डुबकी लगाकर पुण्यलाभ अर्जित किया। उन्होंने गंगा स्नान कर परंपरागत पूजा-अर्चना और गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया एवं पहरावनी की। साथ ही साधु-संतों को विधिवत दान पुण्य किया। दिनभर धार्मिक आयोजनों का सिलसिला चला। गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर बुधवार की शाम से ही तीर्थनगरी स्थित सोरोंजी, लहरा, कछला, कादरगंज एवं इस्माइलपुर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने डेरा जमा लिया। श्रद्धालुओं ने कहीं कीर्तन तो कहीं भजन के कार्यक्रम आयोजित कर गंगा मैया की महिमा का गायन किया। बृहस्पतिवार की सुबह भोर में पौ फटने के साथ ही घाटों पर स्थित मंदिरों में जैसे ही घंटे-घड़ियाल की आवाज गूंजी वैसे ही श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के जयकारे लगाते हुए गंगा में डुबकी लगाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने के साथ ही श्रद्धालुओं की संख्या भी बढ़ती रही। चारों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ का नजारा था। स्नान के लिए जाते श्रद्धालुओं के पैर गंगा की रेतीली तलहटी में तेजी से गंगा की धार की ओर बढ़ रहे थे। दोपहर तक घाटों पर भीड़ का जबरदस्त दबाव रहा। दूरस्थ इलाकों के लोग रात को ही यहां पहुंच गए थे और तड़के स्नान कर लौट गए। हालांकि आसपास के क्षेत्रों के लोग दोपहर तक पहुंचे। उन्होंने मां गंगा का दूध से अभिषेक और उनकी परंपराग पहरावनी की। पूजा-अर्चना का सिलसिला दिनभर चला। इस दौरान भंडारे भी आयोजित किए गए। साधू, संतों और भिक्षुओं को भोजन कराने के पश्चात उन्हें दान-दक्षिणा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed