फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two lakh buildings and dues of Rs 256 crore nagar nigam will prepare list of defaulters then house tax recover

Agra: दो लाख भवन और बकाया 256 करोड़, नगर निगम बनाएगा बकाएदारों की सूची, फिर होगी गृहकर की वसूली

Sat, 17 May 2025 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 May 2025 09:20 AM IST
सार

आगरा नगर निगम का दो लाख भवन स्वामियों पर 256 करोड़ बकाया है। इन भवन स्वामियों की सूची बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Two lakh buildings and dues of Rs 256 crore nagar nigam will prepare list of defaulters then house tax recover
नगर निगम आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा नगर निगम में दो लाख ऐसे भवन स्वामी हैं, जिन्होंने नगर निगम को कभी भी टैक्स जमा नहीं कराया है। इन पर 256 करोड़ रुपये से अधिक का गृहकर बकाया है। कई भवन तो ऐसे हैं, जो 50 साल से भी अधिक पुराने हैं।
विज्ञापन


 

अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक में इन भवन स्वामियों की सूची बनाने के निर्देश दिए हैं। वहीं उन्होंने अनावासीय संपत्तियाें के स्वामियों से भी कर वसूली के लिए अभियान चलाने के लिए कहा है। नगर निगम हाल में हुई समीक्षा बैठक में पाया गया कि जीआईएस सर्वे में 57 हजार ऐसी अनावासीय संपत्तियां थीं, जिनका टैक्स नहीं जमा था। नियमानुसार, भवन स्वामियों को नगर निगम ने कर आरोपित कर 31 मार्च तक टैक्स जमा कराने के लिए बिल भेजे थे। 57 हजार में से केवल 10 हजार ने ही कर जमा कराया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि ऐसी संपत्तियां जो अंडर वैल्यू हैं, उनका पुनः परीक्षण कराकर कवर्ड एरिया के अनुसार बिल भेजें। बैठक में जोनल अधिकारी अक्षय कुमार, विजय कुमार, गजेंद्र सिंह और सीपी सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed