{"_id":"602025c98ebc3e4c7e5fcd6a","slug":"two-lack-cloth-stollen-in-kasganj-kasganj-news-agr479699219","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान पर दो लाख रुपये से अधिक माल साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े की दुकान पर दो लाख रुपये से अधिक माल साफ
विज्ञापन
कासगंज ढोलना के मोहम्मदपुर में कपड़े की दुकान में चोरी की वारदात के बाद दुकान स्वामी से पूछताछ कर
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोलना क्षेत्र के मोहम्मदपुर रोड के किनारे स्थिति एक स्थित एक कपड़े की दुकान का शटर उठाकर लगभग दो लाख रुपये के कपड़े व साड़ियां चोरी कर ली। वहीं एक अन्य दुकान में चोरी का प्रयास किया गया, जो असफल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर फिंगर प्रिंट लिए हैं। दुकानदार ने मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।
मानिकचंद निवासी नगला पीला ढोलना की मोहम्मदपुर पर कपड़े की ओम शिवम फैशन सेंटर के नाम से दुकान करता है। शनिवार की रात चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर उठा लिया और दुकान में प्रवेश कर गए। उन्होंने कीमती साड़ियां व कपड़े चोरी कर लिए। सुबह जब लोग वहां से गुजरे तो उन्होंने दुकान का शटर उठा देखा। इसकी जानकारी दुकान स्वामी मानिकचंद को दी। सूचना मिलने वह मौके पर पहुंच गया। दुकान से कीमती साड़ियां व कपड़े गायब थे। कुछ खाली डिब्बे आस-पास पड़े हुए थे। मामले की जानकारी होने अन्य व्यापारी भी एकत्रित हो गए।
चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस उपाधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के द्वारा घटना का निरीक्षण किया गया। वहीं फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और उसके द्वारा फिंगर प्रिंट के नमूने एकत्रित किये गये। मानिकचंद ने बताया कि उसने अपनी दुकान बैंक से ऋण लेकर खोली थी। चोर उसकी दुकान से लगभग दो लाख से अधिक की साड़ियां व अन्य कपड़े ले गए हैं। मामले की तहरीर पुलिस को दी है। इसके अतिरिक्त महेश सर्राफ की दुकान में भी चोरों ने सेंध लगाकर चोरी करने का प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं हो सके। सीओ आरके तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का निरीक्षण किया गया है। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट के नमूने लिए हैं। मामले के खुलासे के लिए टीम को लगाया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

कासगंज ढोलना के मोहम्मदपुर में कपड़े की दुकान में चोरी की वारदात के बाद बाहर पड़ा सामान- फोटो : KASGANJ

कासगंज ढोलना के मोहम्मदपुर में कपड़े की दुकान में चोरी की वारदात के बाद मौके का निरीक्षण करते वरि- फोटो : KASGANJ

कासगंज ढोलना के मोहम्मदपुर में कपड़े की दुकान में चोरी की वारदात के बाद बिखरा पड़ा सामान- फोटो : KASGANJ
विज्ञापन