फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two JE suspended for negligence in power supply

Agra News: विद्युत आपूर्ति में लापरवाही पर दो जेई निलंबित

Mon, 28 Apr 2025 10:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 28 Apr 2025 10:24 PM IST
विज्ञापन
Two JE suspended for negligence in power supply
अधीक्षण अ​भियंता कार्यालय पर समीक्षा बैठक में मौजूद विद्युत निगम के अ​धिकारी। स्रोत विद्युत निग
मैनपुरी। अधीक्षण अभियंता रवि प्रताप ने राजस्व वसूली और विद्युत आपूर्ति में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कड़ा रुख अपना लिया है। पावर हाउस काॅलोनी स्थिति अपने कार्यालय में उन्होंने वाणिज्य एवं टेक्निकल बिंदुओं की समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने लापरवाही पर उपकेंद्र हन्नूखेड़ा के जेई महेश सिंह और उपकेंद्र आलीपुरखेड़ा और सुल्तानगंज के जेई ओमप्रकाश सिंह को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता ने बैठक में कड़े निर्देश दिये कि प्रत्येक ट्रांसफॉर्मर का निरीक्षण कर उसमें प्राप्त कमियों की मरम्मत कराएं। उन्होंने कहा कि अगर 100 केवीए से अधिक का कोई भी ट्रांसफार्मर डैमेज हुआ तो उक्त ट्रांसफार्मर की मरम्मत की राशि संबंधित जेई से वसूल की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा प्रत्येक 11 एवं 33 केवी लाइन की पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए। लाइन में व्यवधान उत्पन्न करने वाली कमियों को दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि टेस्ट टीम से समन्वय स्थापित कर उपकेंद्र पर स्थापित वीसीवी पैनल और पावर ट्रांसफॉर्मर की टेस्टिंग सुनिश्चित की जाए। उपभोक्ता को बाधा रहित निर्धारित रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक शट डाउन एवं ब्रेकडाउन की सूचना सोशल मीडिया सेल टीम से समन्वय स्थापित कर विद्युत उपभोक्ताओं तक पहुंचाई जाए। इससे कि उपभोक्ता को विद्युत आपूर्ति बाधित होने का कारण पता चल सके। राजस्व वसूली में तेजी लाई जाए। 10, 25, 50 हजार और 1 लाख के बकाएदारों को चिन्हित कर वसूली सुनिश्चित करें। बिल जमा ना करने पर उपभोक्ता के कनेक्शन काट जाएं। अगले दिन उन कनेक्शनों को दोबारा निरीक्षण करें। बिना बकाया जमा कनेक्शन जुड़ा पाए जाने पर उपभोक्ता पर एफआईआर कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed