फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two innocent children fell into 10 feet deep drain Rescue in Agra

Agra News: धनौली का नाला दो मासूम बच्चियों के लिए बना काल, बारात देखने गई थी मासूम; परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

Wed, 06 Dec 2023 10:36 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 06 Dec 2023 10:36 PM IST
सार

आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र में 10 फीट गहरे नाले में गिरकर दो मासूमों की मौत हो गई। सड़क की तरफ शादी समारोह का जलसा देखने के लिए घर से निकल गई नाले के ऊपर से निकल रही थी। इसी बीच दोनों बच्ची नाले में गिर गई। 

विज्ञापन
two innocent children fell into 10 feet deep drain Rescue in Agra
नाले में गिरने से दो मासूमों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जगनेर रोड स्थित धनौली के मुल्ला की प्याऊ स्थित एक मुख्य नाला दो मासूम बच्चियों के लिए काल का गाल बन गया।दरअसल बुधवार शाम करीब 5:30 बजे काले खान की छह वर्षीय पुत्री निशा और शरीफ खान की पांच वर्षीय अल्फिया सड़क की तरफ शादी समारोह का जलसा देखने के लिए घर से निकल गई नाले के ऊपर से निकल रही थी। इसी बीच दोनों बच्ची नाले में गिर गई।

विज्ञापन


उन दोनों के साथ में छोटा सा बच्चा अरमान ने देखते हुए घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। दोनों मासूम को निकालने का प्रयास किया तो करीब 20 मिनट बाद अल्फिया को स्थानीय लोगों के द्वारा निकाल लिया गया। घटना के बाद सूचना पुलिस को दी गई और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद करीब तीन घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन में दूसरी बच्ची निशा को भी निकाल लिया गया। 
विज्ञापन


नों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नाले की गहराई करीब 10 फिट है जबकि चौड़ाई करीब 8 फीट गहरा नाला होने की वजह से बच्ची निशा करीब 30 फीट आगे बहकर चली गई। जिसकी वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ा और कड़ी मस्कट के बाद निशा को नाले से बाहर निकाला गया। जिसे तुरंत इमरजेंसी भेज दिया गया। मासूम निशा की चार बहन और एक भाई है, जबकि अल्फिया की तीन बहन और दो भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही परिवार किराए के मकान में रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की वजह से कई बार हादसे हुए हैं, गाय, सांड भी नाले का शिकार हो जाते हैं। करीब एक साल पहले धनौली के नगला बुद्धा पर इसी नाले में एक मासूम की गिरकर मौत हुई थी। जिसके बाद ग्रामीणों ने नाले की टेपिंग की मांग को लेकर हंगामा किया था। घटना की सूचना पाकर एसडीएम सदर, विकास खंड अधिकारी सुष्मिता यादव, एसीपी राजीव सिरोही, थाना प्रभारी मलपुरा ईश्वर सिंह तोमर ब्लॉक प्रमुख रविंद्र सिंह समाजसेवी सावित्री चार सहित प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed