{"_id":"65eb6297e11121e2b001f974","slug":"two-including-a-kanwariya-died-in-separate-accidents-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-112259-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अलग-अलग हादसों में एक कांवड़िया सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अलग-अलग हादसों में एक कांवड़िया सहित दो की मौत
Sat, 09 Mar 2024 12:40 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 09 Mar 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे की घटना में एक कांवड़िया सहित दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
एटा जिले के फतेहपुर गांव निवासी संजय (25) बृहस्पतिवार को लहरा गंगा घाट से कांवड़ भरने जा रहे थे। लहरा मार्ग पर एक लोडर वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में वो गंभीर रूप से घायल हुए। साथी कांवड़ियों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने कांवड़िये के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। देर रात्रि पोस्टमार्टम के बाद परिजन उसके शव को अपने साथ लेकर गांव चले गए।
दूसरी घटना सोरोंजी मार्ग पर ग्राम प्रह्लादपुर के निकट घटी। प्रह्लादपुर निवासी निरंजन (45) भंडारा प्रसाद वितरण में कांवड़ियों की सेवा में जुटे थे। कासगंज की ओर से आ रहे वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए ग्रामीण को परिवार के सदस्य उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
हादसे में मृत लोगों के परिवार में कोहराम मचा था। पुलिस की माने तो दोनों मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पुलिस को तहरीर का इंतेजार है।