{"_id":"65886802e1b173ae67066e06","slug":"two-including-a-girl-died-due-to-fever-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-9595-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बुखार से बच्ची सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बुखार से बच्ची सहित दो की मौत
Sun, 24 Dec 2023 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
बुखार से बच्ची सहित दो की मौत
- तीन अन्य को गंभीर हालत में अस्पताल में कराया गया भर्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में सर्दी के बीच बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है। जिला अस्पताल में भर्ती एक साल की बच्ची सहित बुखार से पीड़ित दो मरीजों ने 24 घंटे में दम तोड़ दिया। तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
जिले में सर्दी के बीच बुखार के मरीज एक बार फिर से बढ़ने लगे हैं। बुखार पीड़ितों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के कोई भी इंतजाम नहीं दिख रहा है। कुसमरा के टीएस भट्टा निवासी अखिलेश कुमार की एक साल की पुत्री अंशिका को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। शनिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान बच्ची ने शनिवार की रात दम तोड़ दिया।
घिरोर थाना क्षेत्र के गांव लोहलखेड़ा निवासी 75 वर्षीय राम सिंह को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। उनकी प्लेटलेट्स कम हो गई थीं। परिजन उनका एक निजी डाॅक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन शनिवार की रात उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि बच्ची को गंभीर हालत में लाया गया था उसे बुखार के साथ कुछ अन्य दिक्कत भी थीं। उन्होंने बताया कि वृद्ध को मृत अवस्था में ही जिला अस्पताल लाया गया था।