फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two hundred people sick after eating food of Triadshi in firozabad

त्रियोदशी संस्कार का बासी खाना खाकर दो सौ लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची

Tue, 14 May 2019 06:42 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 14 May 2019 06:42 PM IST
विज्ञापन
two hundred people sick after eating food of Triadshi in firozabad
अस्पताल में भर्ती बासी खाना खाकर बीमार हुए लोग - फोटो : अमर उजाला
थाना जसराना के गांव नगला टांकन में उस समय हडकंप मच गया जब अचानक लोग उल्टी और दस्त के शिकार हो गए। ग्रामीणों ने गांव में ही झोलाछापों से अपना उपचार कराया।
विज्ञापन


लाभ न मिलने पर लोगों ने स्वास्थय विभाग को सूचना दी। गांव में करीब ढाई सौ लोगों के फूड प्वाजनिंग का शिकार होने से  स्वास्थय विभाग में हडकंप मच गया। तीस से अधिक गंभीर मरीजों को जसराना की सीएचसी में भर्ती कराया वहीं टीम ने गांव में जाकर लोगों का उपचार किया। 
विज्ञापन


थाना जसराना के गांव नगला टांकन में रविवार को राकेश के यहां त्रयोदशी संस्कार (तेरहवीं) की दावत थी। गांव के साथ आसपास के गांवों के लोग दावत में शामिल हुए। तेरहवीं में अधिक खाना बचने पर लोगों ने सोमवार की सुबह बचे हुए खाने को खाया। खाना खाने के बाद गांव के लोगों की हालत बिगड गई। लोग उल्टी और दस्त करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में 250 से अधिक लोगों के बीमार होने पर हड़कंप मच गया। सोमवार को लोगों ने झोलाछापों से उपचार कराया। आराम न मिलने पर लोग निजी चिकित्सकों के यहां भी पहुंचे। वहीं कई लोगों की हालत ज्यादा खराब होने पर स्वास्थय विभाग को सूचना दी। गांव में फूड प्वाजनिंग की घटना से स्वास्थय विभाग में हडकंप मच गया। 

गांव में पहुंची एंबुलेंस गंभीर मरीजों को सीएचसी लेकर आई। विभाग की टीम गांव में पहुंची और मरीजों का उपचार किया। डा. अनुराग व्यास ने कहा कि प्रथम दृष्टया खाना खाने से बीमार होना प्रतीत हो रहा है। मरीजों का उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि खीर में भी बदबू आ रही थी। 

ये लोग हुए सीएसची में भर्ती
बृजेश कुमार पत्नी संतोष (30), राजवती पत्नी मातादीन (58), कृति पुत्री संतोष (14), रश्मी पुत्री विजयपाल (13), वर्षा पुत्री अमर सिंह (13), पायल पुत्री दलवीर (11), क्रांति पत्नी दलवीर (20), शिवानी पुत्री शैतान सिंह (16), सरमन सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह (25), पिंकी पुत्री चंद्रपाल (18), अर्चना पत्नी रामनरेश (24), रामू पुत्र मुकुंदी (13), रंजीत पुत्र ओमवीर सिंह (15), शिशुपाल सिंह पुत्र हजारीलाल (32), सरमन सिंह पुत्र चंद्रपाल (50), योगेंद्र पुत्र नेत्रपाल (26), हेमंत कुमार पुत्र राकेश बाबू (19), मोहित पुत्र भगवती (12), बीनू पुत्री विजय सिंह (9), पिंकी पुत्री बृजेश (11), सरोज पत्नी भगवती (40), विकास पुत्र विश्राम सिंह (13), अंकित पुत्र विजय सिंह (13), अवनीश पुत्र विजय सिंह (10), रतन सिंह पुत्र अजब सिंह (35), भभूती प्रसाद पुत्र गंगाप्रसाद (48), विकास पुत्र सुरजन सिंह (12), अंकित पुत्र उमेश (12), दीक्षा पुत्री गिरीश (10), सुलेखा पत्नी रवी (25), संगीता पत्नी सुरजन सिंह (38)।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed