{"_id":"69e7cfdf7f81fde5300763fb","slug":"two-houses-in-imlabada-village-caught-fire-burning-household-items-and-causing-panic-after-a-small-cylinder-exploded-firefighters-brought-the-fire-under-control-after-hours-of-effort-agra-news-c-421-1-fsk1001-6288-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: इमलाबदा गांव के दो घरों में लगी आग, गृहस्थी जली, छोटे सिलिंडर फटने से मची दहशत, घंटों की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: इमलाबदा गांव के दो घरों में लगी आग, गृहस्थी जली, छोटे सिलिंडर फटने से मची दहशत, घंटों की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू
विज्ञापन
इमलावदा में दो छप्पर पोश घरों में लगी आग
- फोटो : 1
फतेहपुर सीकरी। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसेरी काजी के गांव इमलाबदा में सोमवार की रात दो घरों में आग लग गई। इससे घरों के साथ अनाज, कपड़े, बर्तन बिस्तर के साथ सारी गृहस्थी जल गई। आग के दौरान छोटे सिलेंडर फटने से हुए जोरदार धमाके से गांव में दहशत फैल गई। घंटों की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
इमलाबदा गांव निवासी सुंदरलाल और उसके भाई लाखन के छप्परदार घर हैं। सोमवार की रात करीब 8 बजे सुंदर लाल के घर में आग लग गई। जब तक लोगों को पता चलता आग उसके भाई लाखन के भी घर को अपनी चपेट में ले चुकी थी। इसी बीच छोटे गैस सिलिंडर फटने से जोरदार धमाका भी हुआ, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए। गनीमत रही कि घटना के समय दोनों परिवार शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए हुए थे, जिससे जनहानि नहीं हुई। वहीं ग्रामीणों ने घर के आसपास बंधे मवेशियों को खोलकर उनकी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी फोर्स के साथ पहुंचे। दमकल विभाग की टीम ने पहुंचकर आग बुझाना शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकलर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। घर में परिजन के नहीं होने से अनाज, कपड़े, बर्तन, बिस्तर समेत गृहस्थी का सारा सामान लपटों की भेंट चढ़ गया।
मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंदवीर सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। आग जब लगी थी तब दोनों परिवार शादी समारोह में भाग लेने बाहर गए हुए थे। जांच की जा रही है।