{"_id":"5f147a0c8ebc3e63be7628fe","slug":"two-groups-dispute-over-one-rupee-coin-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक रुपये के सिक्कों को लेकर खिंच गई तलवार, हमले में युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक रुपये के सिक्कों को लेकर खिंच गई तलवार, हमले में युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 20 Jul 2020 12:22 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के बिचपुरी में शनिवार रात को एक रुपये के सिक्के नहीं लेने पर दुकानदार और ग्राहक में विवाद हो गया। ग्राहक और उसके परिवार के लोगों जुटे तो दुकानदार तलवार निकाल लाया। आरोप है कि तलवार से हमले में एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने दुकानदार को पकड़ लिया। हालांकि दुकानदार पक्ष ने तलवार निकालने का आरोप गलत बताया।
विज्ञापन
रामा विहार कॉलोनी, बिचपुरी निवासी नरायन सिंह ने बताया कि उनका बेटा धीरज घर के बाहर ही परचून की दुकान चलाता है। शनिवार रात को आठ बजे घर के सामने रहने वाला राजवीर आया। गुटका खरीदने के बाद एक-एक रुपये के सिक्के दिए।
विज्ञापन
धीरज ने एक रुपये के सिक्के लेने मना किया तो राजवीर झगड़ने लगा। उनका आरोप है कि उसके परिवार के लोग आ गए और धीरज से मारपीट कर दी। वो घर के अंदर भाग आया। घर में रखी पुश्तैनी तलवार लेकर धमकाने लगा। इस दौरान राजवीर पक्ष का लकी घायल हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
सूचना पर पहुंची पुलिस ने धीरज को पकड़ लिया। लकी पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई। नरायन का कहना है कि बेटे ने तलवार से हमला नहीं किया। वह अपना बचाव कर रहा था। उधर, लकी ने तलवार से हमले का आरोप लगाया।
चौकी प्रभारी अवनीश कुमार का कहना है कि लकी का मेडिकल कराया है। जांच में पता चलेगा कि हमला किसने बोला। आरोपी के घर से तीन फुट की तलवार बरामद हुई है। तलवार को घर में रखना अवैध है। उसे जेल भेजा गया है।
चौकी प्रभारी अवनीश कुमार का कहना है कि लकी का मेडिकल कराया है। जांच में पता चलेगा कि हमला किसने बोला। आरोपी के घर से तीन फुट की तलवार बरामद हुई है। तलवार को घर में रखना अवैध है। उसे जेल भेजा गया है।