फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two gold medal in atheletics

Agra News: मंडलीय एथलेटिक्टस में जनपद को मिले दो गोल्ड मेडल

Fri, 02 Dec 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
two gold medal in atheletics
02एमएनपी-11-मंडलीय प्रतियोगिता में मेडल प्राप्त करने वाली जनपद की छात्राएं - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। आगरा में खेली गई मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले की छात्राओं का दबदबा रहा। जनपद की दो छात्राओं ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया तो वहीं चार ने सिल्वर मेडल पर जीत हासिल की। तीन छात्राएं ब्रांज मेडल हासिल करने में सफल रहीं।
विज्ञापन

एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले की छात्राओं ने जीत हासिल की। सीनियर बालिका अंडर-19 ऊंचीकूद में जनपद की छात्रा काजल सक्सेना ने प्रथम स्थान पाकर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। वहीं अंडर-17 आयु वर्ग में जनपद की छात्रा शिवा यादव ने ऊंदी कूद में प्रथम स्थान के साथ गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में छात्रा पलक ने द्वितीय स्थान पाकर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। नैना 1500 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान पाकर सिल्वर मेडल पाया। वहीं काजल मिश्रा ने 3000 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान पाकर सिल्वर मेडल पाया।
विज्ञापन

अंडर- 17 आयु वर्ग के 3000 मीटर वॉकचाल में अंशिका मिश्रा, 3000 मीटर दौड़ में अंजू, 600 मीटर दौड़ में रोशनी, रिले रेस में डोली, अनामिका, काजल और अकांक्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी को ब्रांज मेडल से सम्मानित किया गया। अंडर-19 बालक वर्ग की रिलेरेस में भी जनपद के बालकों ने तृतीय स्थान पाया। बाधा दौड़ में आशुतोष यादव और आशीष यादव तृतीय स्थान पर रहे। उन्हें भी ब्रांज मेडल मिला। अंडर-17 बालक वर्ग की ऊंचीकूद में नीतिेश तृतीय स्थान पर रहे। व्यायाम शिक्षक स्वतंत्र कुमार सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, राजीव मिश्रा, ग्रीश यादव, अजय यादव, विनोद यादव, राजकुमार, ममता पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed