{"_id":"5b1e56464f1c1bf16e8b7553","slug":"two-girls-want-to-marry-each-other-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो सहेलियों को हुआ प्यार, थानेदार से बोलीं- करवाओ हमारी शादी, नहीं तो दे देंगे जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सहेलियों को हुआ प्यार, थानेदार से बोलीं- करवाओ हमारी शादी, नहीं तो दे देंगे जान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 11 Jun 2018 04:48 PM IST
विज्ञापन
दोनों लड़कियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के थाना जमुनापार में रविवार को ऐसा मामला आया, जिसे जानकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए। थाने में आईं दो युवतियों ने पुलिस वालों से कहा कि वे एक-दूसरे से प्यार करती हैं और शादी करना चाहती हैं।
यह सुनकर पुलिस वाले हैरत में पड़ गए। दोनों को समझाने का प्रयास किया। युवतियों ने कहा कि अगर उनकी शादी नहीं हुई तो दोनों जान दे देंगी। पुलिस ने इनके परिवार वालों को भी थाने पर बुलवा लिया।
देर शाम तक उन्हें समझाने की कोशिशें होती रहीं लेकिन दोनों ने अपनी जिद नहीं छोड़ी। इसके बाद दोनों युवतियों को फिलहाल महिला थाने भेज दिया गया है। दोनों की उम्र 18 साल से अधिक बताई जा रही है।

परिवार और पुलिस की नहीं सुनी
थाना जमुनापार में एक ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली दो युवतियां ने एक-दूसरे से शादी करने का फैसला कर लिया है। बताया जाता है कि ब्यूटी पार्लर पर काम करते-करते दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगीं।
इनका प्यार ऐसा रंग दिखाएगा यह कोई नहीं जानता था। रविवार की शाम को जब दोनों जमुनापार थाने पर पहुंची तो उनकी बात सुनकर हर कोई हैरान था। पुलिस वालों ने भी समझाने की कोशिश की, लेकिन दोनों नहीं मानीं।
थानाध्यक्ष ने इनके घर वालों को बुलवा लिया। परिवार वालों ने दोनों को समझाने की लाख कोशिश की मगर बात नहीं बनी। समाज और बिरादरी का हवाला भी इन्हें टस से मस नहीं कर सका।

दोनों को महिला थाने भेजा
जब कोई फैसला नहीं हो सका तो दोनों को महिला थाने भेज दिया गया। परिवार वालों ने बताया कि दोनों के बीच में पिछले चार साल से दोस्ती है। दोस्ती भी इतनी पक्की कि अधिकांश समय साथ में ही बीतता है।
सीओ सदर राकेश कुमार ने बताया कि दोनों सहेलियों को परिजन और पुलिस ने खूब समझाया, पर वो विवाह करन की जिद पर अड़ी रहीं। दो युवतियों को फिलहाल महिला थाने भिजवा दिया है।
जब पुलिस ने दोनों लड़कियों को समझाया तो वो कहने लगीं कि वो दोनों शादी करके पति-पत्नी बनना चाहती हैं। दोनों बालिग हैं लिहाजा उनके साथ कोई भी जबरदस्ती नहीं कर सकता।