फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two girls tried to commit self-immolation in front of the police team in mathura

मथुरा: पुलिस टीम के सामने दो युवतियों ने किया आत्मदाह का प्रयास, खुद पर उड़ेला केरोसिन

Tue, 13 Apr 2021 11:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Apr 2021 11:08 AM IST
सार

पुलिस टीम सरकारी जमीन पर खड़ी गेहूं की फसल कटवाने पहुंची थी। तभी दो युवतियों ने खुद पर केरोसिन उड़ेल लिया। 

विज्ञापन
Two girls tried to commit self-immolation in front of the police team in mathura
युवतियों को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा जिले के थाना कोसीकलां के गांव शेरनगर में सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बोई गेहूं की फसल को सोमवार को कुर्क करने पहुंची पुलिस के सामने दो युवतियों ने अपने ऊपर केरोसिन डालकर फसल काटने का विरोध किया। बाद में पुलिस पकड़कर थाने ले आई। एसडीएम हनुमान प्रसाद ने केरोसिन उड़ेलने की घटना को गलतफहमी बताते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


गांव शेरनगर में 30 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर बोई फसल को पुलिस प्रशासन की टीम सोमवार की दोपहर को कुर्क करने पहुंची थी। जैसे ही टीम गेहूं काटने की मशीन लेकर वहां पहुंची तो राधा पत्नी चंद्रपाल, मुनेश पत्नी हंसराज, ममता पुत्री ओमपाल, मोतनी पत्नी ओमपाल सिंह, कविता पुत्री ओमपाल सिंह वहां पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर रही थीं महिलाएं 
उन्होंने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। जब पुलिस की टीम फसल को अवैध बताते हुए न्यायालय से फसल कुर्की के आदेश दिखाकर फसल कटाई के लिए आगे बढ़ी तभी वहां मौजूद दो युवतियों ने खेत के बीच में पहुंचकर अपने ऊपर केरोसिन उडे़ल लिया और फसल न काटने पर आत्मदाह करने की चेतावनी देने लगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह देखकर पुलिसकर्मी युवतियों की ओर दौड़ पड़े। उनके हाथ के केरोसिन के डिब्बे छीने। सूचना मिलते ही एसडीएम छाता हनुमान प्रसाद, सीओ जितेंद्र कुमार ने थाना पहुंचकर महिलाओं से पूछताछ की। महिलाओं ने बताया कि उनके विरोधियों ने फसल काटने का ताना देकर आत्मदाह के लिए उकसाया था। 

एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य ने बताया कि महिला किसानों ने गलतफहमी में यह कदम उठाया। इस मामले में जांच कराई जा रही है। वहीं कोसीकलां थाना प्रभारी प्रमोद पंवार ने कहा कि महिलाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्हें उकसाने वाले लोगों के खिलाफ भी निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed