ट्यूबवेल की कोठरी में लटके मिले दो दोस्तों के शव, 'दोस्ती' का विरोध कर रहे थे परिवारवाले
- पुलिस के अनुसार दोनों युवक के बीच गहरी दोस्ती थी। परिवार वाले इसका विरोध कर रहे थे। इसीलिए युवकों ने आत्महत्या कर ली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृंदावन कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक ट्यूबवेल की कोठरी में दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों के शव फंदे से लटके हुए थे। कोठरी का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस के अनुसार युवकों की दोस्ती में परिवार के बाधक बनने से दोनों ने यह कदम उठाया है।
गांव फैंचरी निवासी सतेंद्र चौधरी (36) पुत्र कंचन सिंह की अभिषेक (23) पुत्र नंदकिशोर निवासी बाटी से गहरी दोस्ती थी। शुक्रवार को दोनों युवक अपने-अपने घर से निकले लेकिन लौटे नहीं। शनिवार सुबह ग्रामीणों को साथ लेकर सतेंद्र के पिता कंचन सिंह अपने खेत के ट्यूबवेल पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें- फिरोजाबाद: युवक के सीने में गोली मारकर हत्या, श्मशान के पास पड़ा मिला शव
जहां कोठरी का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखने पर दंग रह गए। सतेंद्र का शव गार्डर व अभिषेक का शव छत की कुंडी से लटका था। दोनों ने गमछे को फंदा बनाया था।
मौके पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने कोठरी का दरवाजा तोड़कर दोनों के शवों को उतारकर कब्जे में ले लिया। सीओ सदर रमेश तिवारी ने बताया कि दोनों में गहरी दोस्ती थी। परिजनों की रोक-टोक के चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली।
खेतों पर काम कराते हुए हो गई गहरी दोस्ती
फैंचरी और बाटी गांव में चार किलोमीटर का अंतर है। सतेंद्र चौधरी पेशे से खेतीबाड़ी करता था। काफी पुरानी दोस्ती होने के कारण खेतों पर काम के लिए अभिषेक को बुला लिया करता था।
दोनों की गहरी दोस्ती देखकर सतेंद्र के परिजनों ने कई बार टोका, पर वो नहीं माना। सीओ सदर रमेश तिवारी के अनुसार सतेंद्र ने इसी रोका-टोकी की वजह से फरवरी 2020 में जहर खाकर जान देने की कोशिश भी की थी।
अविवाहित था अभिषेक
सतेंद्र चौधरी के दो बेटे हैं। एक बेटा मंजीत 10 साल और दूसरा लोकेंद्र छह साल का है। जबकि अभिषेक अविवाहिता था। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से तथ्य जुटाए हैं।
हालांकि कुछ खास हाथ नहीं लग सका। वृंदावन पुलिस ने जरूर मौके से एक शराब का पाउच और पानी के चार पाउच बरामद किए हैं। इससे लग रहा है कि दोनों ने शराब पीने के बाद आत्महत्या की होगी।