फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two farmers murdered in Mainpuri

मैनपुरी में 12 घंटे के भीतर हुईं तीन हत्याएं  अलग-अलग क्षेत्रों में हुईं वारदात, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 08 Jul 2021 11:25 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 08 Jul 2021 11:25 AM IST
सार

मैनपुरी जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में युवती और दो किसानों की हत्या कर दी गई। एक किसान को नामजद हमलावरों ने गोली मारी है। दूसरे का शव भोगांव क्षेत्र में पड़ा मिला है। युवती का शव थाना औंछा क्षेत्र में पड़ा मिला है। 

विज्ञापन
two farmers murdered in Mainpuri
भोगांव क्षेत्र में हुई हत्या के मामले में घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी जिले में बुधवार रात और बृहस्पतिवार की सुबह तक तीन हत्या की वारदातें हुईं। औंछा क्षेत्र में एक महिला की हत्या करने के बाद शव रजबहा में फेंक दिया गया। घिरोर में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भोगांव में एक किसान को चाकू से गोद कर मौत के घाट उतार दिया गया। जनपद में आए दिन कहीं रंजिश तो कहीं बदले की भावना के चलते हत्या की वारदात हो रहीं हैं। बुधवार की रात थाना घिरोर क्षेत्र के गांव नगला ओय में एक किसान की कुछ दिन पूर्व हुए झगड़े की रंजिश में हत्या कर दी गई।

विज्ञापन


उक्त वारदात को अभी अधिक समय भी नहीं बीता था कि बृहस्पतिवार की सुबह भोगांव क्षेत्र के गांव छाछा के पास एक किसान का शव पड़ा मिला। माना जा रहा है कि बदले की भावना व गुस्से के चलते एक युवक ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। तीसरी घटना थाना औंछा क्षेत्र में हुई। एक महिला की हत्या करने के बाद या शायद उसे जीवित अवस्था में गला व हाथ पैर बांधने के बाद रजबहा में फेंक दिया गया। सुबह उसका शव मिला तो पुलिस ने शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। लेकिन देर शाम तक पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस तीनों ही मामलों में आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

खेत पर पानी लगाने गए एक किसान की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह शव घर से कुछ दूरी पर पुलिया के नीचे पड़ा मिला। सूचना मिलने के बाद सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। किसान के बेटे ने एक युवक पर हत्या का शक जताया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भोगांव थाना क्षेत्र के गांव छाछा निवासी 52 वर्षीय प्रमोद कुमार बुधवार देर शाम गांव से कुछ दूर स्थित खेत पर पानी लगाने की बात कह कर घर से निकले थे। देर रात तक वह घर नहीं लौटे तो परिजनों ने सोचा कि वह कहीं रुक गए होंगे। बृहस्पतिवार सुबह होते ही परिजन उनकी तलाश करने लगे। उधर थाना पुलिस को गांव बनाहार जाने वाली खर्रा पुलिया के नीचे एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर सीओ अमर बहादुर पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिया के नीचे पड़े शव को छिपाने के उद्देश्य से ऊपर सूखी घास व झाड़ियां रखी गईं थीं। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शिनाख्त की। जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। प्रमोद के बेटे ने गांव में मोबाइल की दुकान किए एक युवक पर शक जताया। हालांकि मामले में समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंची फोरेंसिक की टीम व डॉग स्कवॉड ने घटनास्थल की जांच की।

एक किशोरी से जुड़ा हो सकता है हत्या का राज
प्रमोद कुमार की बेरहमी से की गई हत्या के पीछे परिवार की एक किशोरी को ले जाने वाले युवक व साथियों का हाथ भी हो सकता है। उनके बेटे अमन ने बताया कि करीब दो माह पहले परिवार की एक किशोरी को आरोपी अगवा कर ले गया था। दबाव के चलते दो दिन किशोरी घर आ गई थी। तभी से आरोपी रंजिश मान रहा है।

चाकू से किए आठ वार
जिस तरह से प्रमोद कुमार के शरीर पर एक के बाद आठ जगहों पर चाकू से वार किए गए हैं। इसको देखकर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि हत्या करने वाले को प्रमोद से गहरी रंजिश रही होगी। बदले और गुस्से की भावना में एक के बाद शरीर पर आठ स्थानों पर वार किए। 

गांव मधन के पास रजबहा में बृहस्पतिवार सुबह एक महिला (करीब 40 वर्ष) का शव मिला। उसकी गर्दन में दुपट्टे का फंदा कसा था, हाथ पैर भी बंधे हुए थे। इससे गला घोंट कर हत्या करने का मामला प्रतीत हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शिनाख्त करवाने का प्रयास किया। इसके बाद शव को मोर्चरी भेज दिया। थाना पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि गांव मधन के पास एटा की ओर से आ रहे रजबहा में एक 40 वर्षीय महिला का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुुंचने के बाद शव को रजबहा से बाहर निकलवाया। महिला के शरीर एक गुलाबी रंग की पजामी और कुर्ता था। पैरों में एक एक बिछिया पहने हुई थी। गले में दुपट्टा का फंदा कसा हुआ था। उसी से हाथ व पैर भी बांधे गए थे। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि महिला की हत्या करने के बाद शव को रजबहा में फेंका गया होगा। पुलिस भी हत्या की बात से इनकार नहीं कर रही है। काफी देर तक आसपास के लोगों से पहचान के प्रयास किए। लेकिन शिनाख्त न होने के चलते पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।

आसपास के जिलों में भेजी गईं फोटो
रजबहा में महिला का शव मिलने के बाद पुलिस ने पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। शव की फोटो, हुलिया आदि को लेकर फोटो आसपास के जनपद फिरोजाबाद, एटा, इटावा आदि जनपदों में भेजे गए हैं। थानों से हाल फिलहाल में लापता हुई महिलाओं के बारे में जानकारी मांगी है। वहीं थाने के पुलिसकर्मी आसपास के गांव में पहचान के प्रयास कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन

मारपीट की रंजिश में किसान की गोली मारकर हत्या
घिरोर के गांव नगला ओय में बुधवार रात खेत पर भाई के साथ शौच के लिए गए एक किसान की नामजद लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के पीछे पूर्व में हुई मारपीट की रंजिश बताई जा रही है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। थाना क्षेत्र के गांव नगला ओय निवासी 40 वर्षीय भूपेंद्र सिंह बुधवार रात अपने भाई उपेंद्र व गांव के मुनेश के साथ खेत पर शौच के लिए गया था। करीब 9:45 बजे भूपेंद्र व मुनेश गांव निवासी ओमपाल के खेत में पानी की हौदी पर बैठे उपेंद्र का इंतजार कर रहे थे। इस बीच गांव निवासी मनीष, मानवेंद्र, राजकुमार और अशोक वहां असलहा लेकर आ गए। आते ही इन लोगों ने भूपेंद्र के साथ पूर्व में हुई झगड़ेे को लेकर विवाद करना शुरू कर दिया। इसके बाद फायरिंग करना शुरू कर दिया, गोली लगने से भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर आने लगे, तब आरोपी धमकी देते हुए वहां से भाग गए। आनन फानन घायल भूपेंद्र को परिजन फिरोजाबाद लेकर रवाना हो गए। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी मनीष, मानवेंद्र, राजकुमार, अशोक उर्फ रिंकू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। वादी ने बताया कि आरोपियों से कुछ दिन पूर्व भाई भूपेंद्र का शराब को लेकर झगड़ा हो गया था। आरोपी इसी बात की रंजिश मान रहे थे। इसी के चलते आरोपियों नेे भाई की हत्या की है।

मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। पहलवान सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed