{"_id":"5d7745288ebc3e93a553ceb5","slug":"two-farmers-killed-in-different-areas-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो किसानों की हत्या से थर्राया मैनपुरी जिला, अलग-अलग क्षेत्रों में हुईं वारदात, दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो किसानों की हत्या से थर्राया मैनपुरी जिला, अलग-अलग क्षेत्रों में हुईं वारदात, दहशत में ग्रामीण
Wed, 11 Sep 2019 12:15 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 11 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिजन व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी जिले में सोमवार की रात को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो किसानों की हत्या कर दी गई। घिरोर के गांव पचावर में हमलावर ने फसल की रखवाली के लिए मचान पर सो रहे किसान की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला। उसका शव मचान पर पड़ा मिला।
वहीं, बरनाहल क्षेत्र में एक किसान का शव सुबह खेत में पड़ा मिला। उसके सिर पर चोट के कई निशान मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजा। एएसपी का कहना है कि दोनों घटनाओं की जांच की जा रही है।
घिरोर क्षेत्र के गांव पचावर निवासी किसान राजवीर जाटव (40) सोमवार रात खेत पर बने मचान पर सो रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे किसान की हत्या कर दी गई। मृतक के भाई रमेश की तहरीर पर पुलिस ने घनश्याम मिश्रा, पंकज उर्फ खुटकई व दो अज्ञात के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
आरोप है कि कुछ दिन पहले मचान पर बैठकर शराब पीने को लेकर आरोपियों का राजवीर से विवाद हुआ था। इसके चलते उसकी हत्या की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यहां हुई दूसरी वारदात
वहीं, बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी किसान रामनिवास (50) की लेनदेन के विवाद में सोमवार रात पीटकर हत्या कर दी। किसान का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। उसके सिर पर चोटों के कई निशान थे।
मृतक के पुत्र राहुल ने गांव के ही सोपाली और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सोपाली को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि सोपाली सोमवार सुबह रामनिवास को घर से ले गया था और रात में उसी ने शव खेत में पड़े होने की सूचना दी।
एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बरनाहल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं घिरोर में हुई हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें- बेलगाम खाकीः आगरा में दो युवकों की हवालात में पिटाई, थानाध्यक्ष व हलका इंचार्ज निलंबित