फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two farmers drowned while crossing the Ganga, one missing

Agra News: गंगा पार करते समय दो किसान डूबे, एक लापता

Wed, 22 Oct 2025 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Two farmers drowned while crossing the Ganga, one missing
पटियाली। सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह अपने खेतों पर काम करने जा रहे दो किसान गंगा नदी में डूब गए। एक किसान सुरक्षित बाहर निकल आया। जबकि दूसरे की तलाश देर शाम तक जारी रही। उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। गांव नगला जय किशन निवासी अजय (26) पुत्र महावीर सिंह और भूरे पुत्र महेंद्र सिंह बुधवार की सुबह करीब 10 बजे गंगा पार करके अपने खेतों पर जा रहे थे। गंगा की बीच धारा में पहुंचते ही दोनों डूबने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद भूरे किसी तरह गंगा से बाहर निकल आए, लेकिन अजय डूबने लगा। भूरे ने गंगा से बाहर आकर मदद के लिए जोर से आवाज लगाईं तो आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुच गए। हालांकि, तब तक अजय गंगा में डूब चुका था। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी तहसील और पुलिस प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा, नायब तहसीलदार मुकेश कुमार और थाना प्रभारी चंचल सिरोही मौके पर पहुच गए। प्रशासन ने गोताखोरों को लगाकर अजय की खोज शुरू कराई। देर शाम तक अजय की तलाश जारी रही, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। एसडीएम ने बताया कि नदी पार करते समय किसान डूब गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed