{"_id":"698e401c3305460be5074449","slug":"two-elderly-women-who-had-come-to-the-taj-mahal-were-separated-from-their-group-and-reunited-with-their-families-within-30-minutes-agra-news-c-365-1-sagr1045-106527-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ताज आईं दो बुजुर्ग महिलाएं ग्रुप से बिछड़ीं, पुलिस ने 30 मिनट में परिजन से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ताज आईं दो बुजुर्ग महिलाएं ग्रुप से बिछड़ीं, पुलिस ने 30 मिनट में परिजन से मिलाया
विज्ञापन
फोटो...121
आगरा। आंध्र प्रदेश निवासी सालम्मा (70) और तमिलनाडु की लक्ष्मी (65) एक टूरिस्ट ग्रुप के साथ ताजमहल देखने आई थीं। भ्रमण के बाद बाहर निकलते समय वे रास्ता भटक गई और गलती से पश्चिमी गेट से बाहर निकल आईं जबकि उनके ग्रुप की बसें पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम पार्किंग में खड़ी थीं।
काफी देर तक अपने साथियों को तलाशने के बाद, जब वे नहीं मिले तो दोनों महिलाएं काफी परेशान हो गई। उन्होंने पश्चिमी गेट पर तैनात उप निरीक्षक शिवराज सिंह को आपबीती सुनाई। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रेडियो अनाउंसमेंट के माध्यम से महज 30 मिनट उनके ग्रुप को खोज निकाला। अपनों को दोबारा सामने देख बुजुर्ग महिलाओं की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने आगरा पुलिस की कार्यशैली और सहृदयता के लिए आभार व्यक्त किया। संवाद