{"_id":"6644fcde789374e0be0127b4","slug":"two-dumpers-caught-while-mining-one-tractor-seized-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-117478-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खनन करते पकडे़ दो डंपर, एक ट्रैक्टर किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खनन करते पकडे़ दो डंपर, एक ट्रैक्टर किया सीज
Wed, 15 May 2024 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 15 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
खनन करते पकडे़ दो डंपर, एक ट्रैक्टर किया सीज
किशनी। क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायत पर एसडीएम ने कार्रवाई की है। मंगलवार की रात एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए दो डंपर और एक ट्रैक्टर को सीज कर थाने में खड़ा कराया। 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। कुछ दिनों से सोशल मीडिया आदि माध्यम से कस्बा में अवैध खनन की सूचनाएं मिल रहीं थीं। मंगलवार को एसडीएम प्रसून कश्यप रात के समय गांव पलौड़ी में सूचना पर कार्रवाई की। बेवर, किशनी, कुसमरा पुलिस के साथ मिलकर बताए गए स्थान पर दबिश दी।
मिट्टी भरे दो डंपर एक और ट्रैक्टर को मौके से पकड़ा। अधिकारी और पुलिस बल को देख खनन कर रहे लोग मौके से भाग गए। एसडीएम ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बुधवार को खनन अधिकारी ने पकडे़ गए तीनों वाहनों को सीज कर दिया। कुल 75 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया। संवाद
पत्नी के साथ छेड़छाड़ का आरोप
किशनी। जनपद फर्रुखाबाद के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर दी। पुलिस को बताया कि उन्होने अपनी एक कैंटर वर्ष 2022 में बेवर क्षेत्र में 12 लाख रुपये में बिक्री की थी। इस दौरान ननिहाल पक्ष के विवेक सिंह निवासी नैगवां उसका भाई शैलेंद्र सिंह उनके पास आए और रुपये की जरूरत बताई। कहा कि 10 लाख रुपये दे दो वह लोग 40 हजार रुपये प्रतिमाह देते रहेंगे। पूरा रुपया एक साल बाद दे देंगे। दो एक महीने तक तो 40 हजार रुपये दिए। इसके बाद रुपये देना बंद कर दिया। पूछने पर आर्थिक कारण बताया। इसके बाद से वह लोग टाल मटोल करने लगे। 12 मई को नामजद लाेगों ने पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए छेड़छाड़ की। इस दौरान आरोपियों ने फायर भी किया था। जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
पति के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
किशनी। गांव पृथ्वीपुर कमलपुर निवासी सोनी देवी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को बताया कि पति ओमपाल सिंह चार दिन से शराब पीकर आते हैं और उसे मारते पीटते हैं। परेशान होकर अपने भाई सुभाष चंद्र जनपद इटावा को फोन कर बुलाया और शिकायत लेकर थाने आई। आरोप लगाया कि पति कर्ज लेकर शराब पीता है और परिजन को भी मारता पीटता है। कोई काम नहीं करता, वह जुआ भी खेलता है। रोकने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद