फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two districts voters will voting for MP of mainpuri in lok sabha elections 2019

मैनपुरी का सांसद चुनने में इस जिले की होगी अहम भूमिका, परिसीमन ने बदले सियासी समीकरण

Fri, 29 Mar 2019 04:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Mar 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
two districts voters will voting for MP of mainpuri in lok sabha elections 2019
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी का सांसद चुनने के लिए एक नहीं बल्कि दो जिले के मतदाता मतदान करेंगे। इस लोकसभा क्षेत्र में मैनपुरी जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों के साथ इटावा जिले की जसवंतनगर विधानसभा क्षेत्र भी शामिल है। हर बार चुनाव में यहां के मतदाताओं का वोट निर्णायक साबित होता है।
विज्ञापन


वर्ष 2009 में परिसीमन के बाद मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में भोगांव और जसवंतनगर को शामिल किया गया था। पहले भोगांव क्षेत्र जहां फर्रुखाबाद सीट में शामिल था, वहीं जसवंतनगर इटावा सीट का एक हिस्सा था, लेकिन तब किसी को नहीं पता था कि ये परिसीमन जिले के आंकड़े ही पलट कर रख देगा।
विज्ञापन


जसवंतनगर विधानसभा में कुल 448 बूथ शामिल हैं। इन बूथों में सैफई के बूथ भी शामिल हैं। ऐसे में अब मैनपुरी की चार विधानसभा और इटावा की एक विधानसभा को मिलाकर कुल पांच विधानसभाओं के लोग मैनपुरी का सांसद चुनते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मैनपुरी लोकसभा के मतदाताओं पर एक नजर

इस बार भी जसवंतनगर के 3.75 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सांसद का चुनाव करेंगे। मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र में अगर कुल मतदाताओं की बात करें तो ये आंकड़ा 17 लाख दो हजार 317 है। 
 
विधानसभा   पुरुष मतदाता महिला मतदाता अन्य कुल
मैनपुरी 178656 152736 17   331409
भोगांव   179310 155143 19 334472
किशनी 163666 137846 1 301513
करहल 195254 163709 7 358970
जसवंतनगर  203183 172755 15   375953

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed