फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two dies in road accident on agra delhi highway

आगरा-दिल्ली हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, मौसा-भतीजी की मौत, चार लोग घायल

Sat, 18 May 2019 07:39 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 18 May 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
two dies in road accident on agra delhi highway
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के छाता क्षेत्र में शनिवार की सुबह आगरा-दिल्ली हाईवे पर एक ढाबे के पास खड़े ट्रक में पीछे से कार घुस गई। कार सवार बच्ची समेत दो की मौत हो गई, जबकि दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


सभी दिल्ली से शनिदेव मंदिर और वृंदावन दर्शन को आ रहे थे। चालक को नींद की झपकी के आने से हादसा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी को कटर से काटकर बमुश्किल घायलों को निकाला और प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 
दिल्ली में शाहदरा के कृष्णानगर निवासी कपिल ठक्कर (35) पुत्र विजय ठक्कर अपने और साढ़ू के परिवार के साथ दर्शन को मथुरा आए थे। कोकिलावन में दर्शन करने के बाद दोनों परिवार कार से सुबह 11:30 बजे वृंदावन दर्शन को जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसा-भतीजी की मौके पर मौत

आगरा-दिल्ली हाईवे पर चौधरी ढाबे के पास कार खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने शवों और घायलों को निकाला। मौके पर कपिल ठक्कर और उनकी दो साल की भतीजी मायरा पुत्री गौरव दीवान निवासी उत्तमनगर (नई दिल्ली) की मौत हो चुकी थी। 

वहीं मायरा की मां कोमल दीवान, पिता गौरव दीवान पुत्र प्रवीन दीवान, मौसी रुचि ठक्कर और मौसेरा भाई रुद्र ठक्कर (3) घायल हो गए। इन्हें नयति हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। खबर मिलते ही दिल्ली से परिजन आ गए। कोतवाली प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा ने बताया कि चालक को झपकी आने से सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। 

हाईवे किनारे ढाबों के आसपास खड़े बड़े वाहन मौत का कारण बनने लगे हैं। ढाबा संचालकों की मनमानी से सड़क घेरकर खड़े इन वाहनों को हटाने की जहमत कोई नहीं उठाता। हाईवे पर खड़े ट्रकों में आए दिन कोई न कोई वाहन टकरा जाता है। 

बावजूद पुलिस खामोश रहती है। सड़कों के किनारे खड़े होने वाले वाहनों को हटवाने की जिम्मेदारी भी पुलिस की ही होती है। ऐसे में वाहनों का चालान किया जाना चाहिए। लेकिन ढाबा संचालकों से मिलीभगत के चलते कोई कार्रवाई नहीं होती है। इससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed