फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two dies due to fire in Provision Store at house in agra

दुकान और मकान में भीषण आग, दम घुटने से कारोबारी के पिता और पत्नी की मौत

Sun, 12 May 2019 09:13 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 12 May 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
two dies due to fire in Provision Store at house in agra
मकान में बाहर एकत्र लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा के शमसाबाद रोड स्थित राजेश्वर मंदिर के पास दशरथ कुंज कालोनी में शनिवार तड़के अनिल प्रोविजन स्टोर में भीषण आग लग गई। दुकान में लगी आग की लपटें पहली मंजिल पर बने मकान तक पहुंच गईं। कारोबारी का परिवार लपटों में घिर गया। शोर मचाने पर पड़ोसी आ गए। 
विज्ञापन


उन्होंने कारोबारी, उनके बेटे और बहू को सीढ़ी लगाकर बाहर निकाला। लेकिन कारोबारी के पिता और पत्नी बाहर नहीं आ सके। सूचना पर पहुंची दमकल और पुलिस ने आग बुझाई। इसके बाद शवों को बाहर निकाला गया। आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है।
विज्ञापन


दशरथ कुंज कालोनी निवासी अनिल कुमार शर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद शर्मा का शमसाबाद रोड पर 250 गज में मकान और दुकान है। अगले हिस्से में 100 गज में भूतल पर दुकान बनी है, जबकि पहली मंजिल पर चार कमरों का मकान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार तड़के लगी आग

इसमें कारोबारी अनिल, उनकी पत्नी नीना (50), पिता जगदीश शर्मा, छोटा बेटा शुभम, बहू दिव्या रहते थे। वहीं दुकान के पिछले हिस्से में भूतल पर बने कमरों में बड़ा बेटा लकी, उसकी पत्नी डॉली और दो साल की बेटी कुमुद रहती हैं। दुकान के अंदर से ही पहली मंजिल पर जाने का रास्ता है।

शनिवार तड़के पांच बजे क्षेत्र के लोगों ने दुकान के अंदर से लपटें और धुआं उठता देखा। इस पर शोर मचा दिया। धुआं घर में आने पर अनिल जाग गए। वह बेटे और बहू के साथ बाहर आ गए। तब तक लपटें और धुआं नीचे से कमरों तक पहुंचने लगा। 

आसपास के लोगों ने सीढ़ी लगाकर अनिल, शुभम और दिव्या को उतार लिया, जबकि नीना और जगदीश प्रसाद बाहर नहीं आ सके। लपटों से मकान घिरने के कारण कोई अंदर नहीं जा सका। सूचना पर 30 मिनट बाद दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गईं। 

शटर में लगा था ताला

मगर, दुकान के ताले लगे हुए थे। चाबी घर में रखी थी। इस कारण शटर नहीं खोला जा सका। वहीं पिछले हिस्से में रहने वाले बेटे लकी के घर के गेट पर भी ताला लगा था। उसे खोलने के लिए दीवार के कुंडी वाले हिस्से को उखाड़ दिया। इसके बाद परिवार बाहर आया। 

लोगों ने गैस कटर से दुकान के शटर को काटा। इसके बाद दमकल ने पानी डाला। आधा घंटे बाद सीढ़ी लगाकर पहली मंजिल पर दमकल कर्मी गए। उन्होंने खिड़की तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। नीना जमीन पर पड़ी थीं, जबकि उनके आगे वाले कमरे में जगदीश प्रसाद बेड पर पड़े मिले। 

दोनों को खिड़की से बाहर निकालकर नीचे सीढ़ियों से लाया गया। इसके बाद एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

अग्निकांड में जल गया सब कुछ 

एफएसओ ताजनगरी आरके चौरसिया के मुताबिक, घटना की जानकारी लेने शाम को फायर सर्विस के डिप्टी डायरेक्टर अमन शर्मा भी पहुंचे। सीएफओ अक्षय शर्मा बाहर गए हैं। वह रविवार को घटनास्थल पर जाएंगे। प्रथम दृष्टया आग शार्ट सर्किट से लगने की आशंका है। 

मकान मालिक ने लाखों के नुकसान की बात कही है। दुकान में रखा लाखों का सामान जल गया। वहीं पहली मंजिल पर कमरों में एसी, एलईडी और फ्रिज सहित अन्य सामान जल गया। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारोबारी की पत्नी और पिता की मौत दम घुटने से होना आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed