फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two died in road accident on agra lucknow expressway

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में 2 लोगों की गई जान, मंजिल से पहले मौत ने रोक लिए कदम

Thu, 07 Jun 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Thu, 07 Jun 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
two died in road accident on agra lucknow expressway
क्ष्ातिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा के फतेहाबाद के पास बुधवार को खड़े ट्रक में एक पिकअप पीछे से भिड़ गई। इसके चलते दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों का शव गैस कटर से पिकअप के गेट को काटकर निकाला गया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

मरने वालों में एक युवक आगरा और दूसरा व्यक्ति अलीगढ़ का बताया जा रहा है। हादसे के चलते दोनों के परिवार में कोहराम मच गया। 

आगरा के ताजगंज निवासी कमल सिंह का पुत्र विवेक सिंह (27) और अलीगढ़ निवासी लाला के साथ बुधवार को लखनऊ से आगरा लौट रहे थे। 

दोनों मैक्स पिकअप में सवार थे। पिकअप विवेक चला रहा था। बताया गया कि पिकअप में पुराना सबमर्सिबल रखा हुआ था। दोनों आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर फतेहाबाद के पास पहुंचे थे। 

इसी दौरान रोड किनारे खड़े ट्रक में पिकअप जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि पिकअप बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जीप काटकर निकाला गया शव 

हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने गैस कटर से पिकअप कटवाकर दोनों के शव को बाहर निकलवाया। 

जानकारी होने पर विवेक के परिजन मौके पर पहुंच गए थे, जबकि लाला के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed