{"_id":"590b15554f1c1b740144228e","slug":"two-died-during-barat-procession-in-mainpuri-after-colliding-with-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":" बरात पर काल बन कर चढ़ा ट्रक, दो की मौत, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात पर काल बन कर चढ़ा ट्रक, दो की मौत, पांच घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला मैनपुरी
Updated Thu, 04 May 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
ट्रक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र में बुधवार को दो परिवारों की शादी की खुशियां गम में बदल गईं। कस्बा में देर रात एक अनियंत्रित ट्रक ने बरात को रौंद दिया। हादसे में दो बरातियों की उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई। वहीं पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। गुस्साए लोगों ने कसबा में जाम लगा दिया। कुछ लोगों ने भागते हुए ट्रक को पीछा कर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। गुरुवार को तहरीर के आधार पर पुलिस अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कुर्रा निवासी मनोज कुमार की पुत्री की शादी फिरोजाबाद जिले के थाना सिरसागंज के गांव सैफपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र दर्शनलाल के साथ तय हुई थी। निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुनील की बरात बुधवार को कुर्रा पहुंची। रात लगभग 10 बजे बरात चढ़ना शुरू हुई। सभी बराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान करहल की ओर से आ रहा ट्रक (यूपी 75 एम 3747) अनियंत्रित होकर बारात में घुस गया। इससे बारात में डांस कर रहे सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कुछ लोगों ने 100 नंबर और 108 नंबर पर दी। साथ ही पीछा कर किशनी की ओर भाग रहे ट्रक को पकड़ लिया और उसमें तोड़फोड़ भी की। इस दौरान कसबा में रोड पर जाम भी लगा दिया। आधा घंटे बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सैफई अस्पताल भेजा। रास्ते में सनी (20) और शिवराज (30) निवासी गांव सैफपुर थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद की मौत हो गई।
विज्ञापन
पांच लोगों को गंभीर अवस्था में सैफई अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में ध्यानपाल, रामबरन, बृजपाल निवासी सैफपुर थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद, पवन निवासी गांव रैपुरा थाना रामगढ़ जिला फिरोजाबाद और अतुल कुमार निवासी गांव बनै थाना किशनी शामिल हैं। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।