{"_id":"619e87a0ad4f1662207bbc30","slug":"two-die-due-to-shortness-of-breath-mainpuri-news-agr515752769","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस की दिक्कत के चलते जिला अस्पताल में दो मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस की दिक्कत के चलते जिला अस्पताल में दो मरीजों की मौत
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल में सुबह से मरीजों की भीड़ रही। यहां 611 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं सांस की दिक्कत के चलते अस्पताल पहुंचे दो मरीजों की मौत हो गई। चार मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।
बुधवार को अवकाश के चलते जिला अस्पताल की ओपीडी सुबह 12 बजे तक संचालित हुई। अस्पताल में 255 पुरुष और 256 महिलाओं को प्राथमिक उपचार दिया गया। शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी 77 वर्षीय गंगा सहाय को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। बुधवार की सुबह उनका पेट भी फूूल गया। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ला रहे थे, रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं काशीराम कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय रेखा देवी को सुबह सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
-----
कैंसर पीड़ित महिला की मौत
शहर के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी रूपल सिंह की 40 वर्षीय पत्नी प्रवेशा चौहान आंत के कैंसर से पीड़ित थीं। परिजन उनका बाहर उपचार करा रहे थे। कुछ दिनों से वे घर पर हीं थीं। बुधवार को उनकी हालत बिगड़ी तो परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।