फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two devotees died and nine injured after tractor trolley overturns in etah

Accident in Etah: वृंदावन से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी, दो किशोरियों की मौत, नौ घायल

Sun, 21 Aug 2022 09:02 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 21 Aug 2022 09:02 AM IST
सार

एटा में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां आगरा मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो किशोरियों की मौत हो गई। हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है।  

विज्ञापन
Two devotees died and nine injured after tractor trolley overturns in etah
एटा में हुआ सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव बादशाह के पास रविवार तड़के श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो किशोरियों की मौत हो गई, जबकि नौ श्रद्धालु घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार श्रद्धालु वृंदावन से दर्शन कर वापस आ रहे थे। ट्रॉली में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे।

विज्ञापन


रविवार तड़के करीब 3:30 बजे आगरा मार्ग पर बाबसा मोड़ से पहले श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को नींद आने के कारण पलट गई। हादसे में सृष्टि (12 वर्ष) पुत्री पुष्पेंद्र और निशा (15 वर्ष) पुत्री मानक चंद की मौत हो गई। दोनों कासगंज जनपद के थाना पटियाली के गांव मुड़िया की रहने वाली थीं। 

विज्ञापन

ये श्रद्धालु हुए घायल

  • आरती (15 वर्ष) पुत्री लल्लूराम 
  • पुष्पेंद्र (40 वर्ष) पुत्र बेचेलाल राजकुमार
  • संजू देवी (28) पत्नी पुष्पेंद्र
  • मलखान (35) पुत्र ताराचंद
  • शिवपाल (50) पुत्र बाबूराम
  • उर्मिला (40) देवी पत्नी नन्हे सिंह 
  • राम शांति (55) पत्नी बेचेलाल 
  • बांकेलाल (60) पुत्र मातादीन 
  • लक्ष्मी (15) पुत्री राजकुमार

एक किशोरी की हालत गंभीर

घायलों में आरती का हालत गंभीर बताई गई है। उसे आगरा रेफर किया गया है। बाकी घायलों को एटा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। ये सभी लोग 16 अगस्त को मथुरा गए थे। शनिवार रात करीब 11:00 से 12:00 के बीच बलदेव से अपने गांव अमरोली थाना अलीगंज जनपद एटा को रवाना हुए थे। 

बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक शिवम पुत्र राजकुमार को नींद आ जाने के कारण बादशाह मोड़ से करीब 400 मीटर पहले ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलट गई। जिसके कारण यह हादसा हो गया। खाई में पानी भरा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को बाहर निकाला। घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां सृष्टि और निशा को मृत घोषित कर दिया गया।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed