{"_id":"613501908ebc3e84795e1fe7","slug":"two-dengue-patients-found-of-mathura-and-firozabad-treatment-in-sn-medical-college","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: डेंगू के दो मरीज और मिले, एसएन मेडिकल कॉलेज में 29 भर्ती, आगरा के लिए राहत की खबर, नहीं मिला नया मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: डेंगू के दो मरीज और मिले, एसएन मेडिकल कॉलेज में 29 भर्ती, आगरा के लिए राहत की खबर, नहीं मिला नया मरीज
Mon, 06 Sep 2021 12:06 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 Sep 2021 12:06 AM IST
सार
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मेडिसिन विभाग के वार्ड में 16 मरीज भर्ती हैं, जिसमें से आगरा के आठ संदिग्ध मरीज हैं। यहां दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों ही दूसरे जिलों के हैं। इनकी हालत अभी ठीक है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू के दो मरीज मिले हैं। मथुरा का एक और दूसरा मरीज हरियाणा का है। मेडिसिन और बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में अभी 29 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि मेडिसिन विभाग के वार्ड में 16 मरीज भर्ती हैं, जिसमें से आगरा के आठ संदिग्ध मरीज हैं। यहां दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। दोनों ही दूसरे जिलों के हैं। इनकी हालत अभी ठीक है। बाल रोग विभाग के डेंगू वार्ड में भर्ती 26 मरीजों में से आगरा के पांच बच्चे हैं। इनका इलाज चल रहा है। हालत ठीक है। एहतियातन मेडिसिन में नया वार्ड बना दिया है, अब यहां बेडों की संख्या 51 हो गई है। बाल रोग विभाग में 35 बेड कर दिए हैं। पहले, 20 बेड थे।
विज्ञापन
14 अगस्त से पांच सितंबर तक की स्थिति
50: मरीज कुल भर्ती
29: मरीज अभी भर्ती
20: मरीज डिस्चार्ज
01: मरीज की मौत (फिरोजाबाद की बच्ची)
तीन की पैथोलॉजी रिपोर्ट में डेंगू मिला
हुसैनपुरा गांव की 10 साल की खुशबू को डेंगू के लक्षण मिलने पर शनिवार को एसएन भेजा गया था। रविवार को इसी गांव के 18 साल के नीरज की पैथोलॉजी रिपोर्ट में डेंगू बताए जाने पर परिजनों ने उसे बाह सीएचसी में भर्ती कराया। इसके अलावा नीमडांडा गांव की 11 साल की आरती, इमलीपुरा के 17 वर्षीय रविंद्र बाबू की रिपोर्ट में भी डेंगू बताए जाने पर उन्हें भी बाह सीएचसी लाया गया। इसमें रविंद्र बाबू को एसएन रेफर कर दिया गया। नीरज और आरती अभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह में भर्ती है। इनके परिजनों ने बताया कि गांव में कई लोग बीमार हैं। इसके बाद भी अभी तक एंटीलार्वा का छिड़काव नहीं किया गया है। इधर, शनिवार को जैतपुर के बड़ागांव में महिला सुनीता की फतेहाबाद के निजी अस्पताल में डेंगू बताए जाने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव की गलियों में पहुंचकर एंटीलार्वा का छिड़काव कराया।
वाह ताज: सप्ताहांत में पर्यटकों से 'गुलजार' ऐतिहासिक स्मारक, मुख्य गुंबद तक लगी कतारें