{"_id":"607c76588ebc3ed9b81a28ae","slug":"two-dead-by-fever-or-dairia-in-mainpuri-mainpuri-news-agr489090874","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार और डायरिया से पीड़ित दो मरीजों ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार और डायरिया से पीड़ित दो मरीजों ने जिला अस्पताल में तोड़ा दम
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला अस्पताल में शनिवार रात भर्ती बुखार और डायरिया से पीड़ित दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार को 27 मरीजों को उपचार दिया गया। सात मरीजों को गंभीर हालत के चलते भर्ती किया गया। इनमें तीन को रेफर कर दिया गया। बता दें कि बिछवां थाना क्षेत्र के गांव घनश्यामपुर निवासी गजेंद्र सिंह के चार वर्षीय पुत्र प्रियांश को बुखार आने पर शुक्रवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शनिवार की रात उपचार के दौरान प्रियांश की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
वहीं दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव नगला सभा निवासी 75 वर्षीय बल्देव सिंह को डायरिया हो गया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शनिवार की रात बल्देव की मौत हो गई। वहीं ओपीडी बंद होने के कारण निजी अस्पतालों में भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने बताया कि ओपीडी सेवा कब से शुरू होगी इसके संबंध में कुछ कहा नहीं जा सकता। अगले आदेशों तक ओपीडी सेवा बंद रहेगी।