{"_id":"6af857dc1693cef04108d848","slug":"two-dead-and-many-injured-in-truck-minibus-collision-on-expressway-alive-newborn-found-buried-in-field-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ी खबरें: ट्रक और मिनी बस की भीषण टक्कर, खेत में दबी मिली जिंदा नवजात; जेल में हिस्ट्रीशीटर की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ी खबरें: ट्रक और मिनी बस की भीषण टक्कर, खेत में दबी मिली जिंदा नवजात; जेल में हिस्ट्रीशीटर की माैत
Sat, 14 Nov 2026 06:15 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:15 PM IST
सार
ब्रज क्षेत्र में शनिवार को कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आए। आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ट्रक और मिनी ट्रैवलर बस की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की माैत हो गई और कई लोग घायल हो गए। एटा में खेत की जुताई कर रहे किसान को जमीन में जिंदा नवजात दबी मिली। कासगंज में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध परिस्थिति में माैत हो गई।
विज्ञापन
ब्रज की बड़ी खबरें।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में भीषण हादसा हुआ। अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। दो की माैत हो गई। एटा में खेत में चल रहे रोटावेटर की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक माैत हो गई। कासगंज जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर की संदिग्ध परिस्थिति में माैत से कई सवाल खड़े हो गए। एक दिन पहले ही जेल में हिस्ट्रीशीटर से उसकी पत्नी ने मुलाकात की थी। वीकेंड पर मथुरा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ के चलते गलियां से लेकर सड़कें तक जाम हो गईं। एटा में खेत की जुताई कर रहे किसान को जमीन में दबी नवजात मिली। बच्ची को देख किसान परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
एक्सप्रेसवे पर हादसा: नींद में थे यात्री, अचानक जोरदार धमाका...खुलीं आंखें तो चारों तरफ खून ही खून, दो की मौत
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को बस से बाहर निकालकर उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा। इनमें तीन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है...पढ़ें पूरी खबर
एटा में दर्दनाक हादसा: खेत में चल रहा था रोटावेटर, अचानक चपेट में आ गया युवक; मौके पर मौत
एटा के अलीगंज में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर के रोटावेटर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया...पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
जेल में हिस्ट्रीशीटर की मौत: एक दिन पहले पत्नी ने की थी मुलाकात, फिर उसके साथ क्या हुआ? उठने लगे कई सवाल
कासगंज जिला कारागार में निरुद्ध एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। एक माह पूर्व ही थाना सिढ़पुरा पुलिस ने उसे अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था...पढ़ें पूरी खबर
वीडियो: गलियां चोक, सड़कें जाम, मंदिर के बाहर लंबी कतार; बांकेबिहारी के दर्शन को उमड़ा भक्तों का सैलाब
दिवाली पर्व के बाद आए पहले वीकेंड पर धर्मनगरी वृंदावन में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। शनिवार सुबह से ही आराध्य ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी के दर्शनों के लिए देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर के बाहर जमा हो गई। भक्तों का उत्साह इतना अधिक है कि मंदिर के बाहर करीब 500 मीटर लंबी कतारें लग गईं। गलियों में पैर रखने तक की जगह नहीं रही...पढ़ें पूरी खबर
जमीन के अंदर मिली बिटिया: जुताई के लिए हल चलाते ही खेत से आने लगी रोने की आवाज, किसान की खुशी का ठिकाना न रहा
एटा के गांव जवाहर खैला नगला बंजारा में गेहूं की बुवाई के लिए खेत की जुताई कर रहे किसान दंपती को मिट्टी में दबी नवजात बच्ची मिली। बच्ची के मुंह में मिट्टी भरी हुई थी। दंपती उसे तत्काल चिकित्सक के पास ले गए, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हो गया। परिवार में पहले से छह बेटे हैं। ऐसे में दंपती ने नवजात को बेटी के रूप में अपनाकर उसका पालन-पोषण करने का संकल्प लिया है...पढ़ें पूरी खबर