फतेहाबाद। जल एकादशी के अवसर पर कुंडौल में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक दो दिवसीय जलविहार मेले का मंगलवार को शुभारंभ हुआ। मेले में दूर-दराज से दुकानदारों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंच रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी विशेष इंतजाम किए हैं।
मेले से पहले सुबह शाला मोहल्ला स्थित ठाकुर जी मंदिर से डोला निकाला गया। डोला गांव के विभिन्न मार्गों से होकर बस स्टैंड पर पहुंचकर संपन्न हुआ। इसके बाद शाम को मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना डौकी के पुलिस बल के साथ बमरौली कटारा, फतेहाबाद और निबोहरा थानों से भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। पुलिसकर्मी चप्पे-चप्पे पर निगरानी कर रही है, ताकि मेला शांतिपूर्वक संपन्न हो सके। इस दौरान बाबा हरिदास, डॉ.अतुल कुलश्रेष्ठ, अतुल ठाकुर, रविंद्र धाकरे, गोविंद जादौन, दीपक धाकरे, केके बाबा, अमल ठाकुर, धर्मपाल सिंह, डॉ. आकाश, डॉ. विजय, लखन ठाकुर आदि मौजूद रहे।