{"_id":"693cf04df3e74365110d9beb","slug":"two-damaged-roads-in-agra-rural-to-be-repaired-soon-approval-granted-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: जगनेर रोड सहित दो जर्जर सड़कों की मरम्मत को मिली मंजूरी, इन गांव को लोगों का सफर होगा आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: जगनेर रोड सहित दो जर्जर सड़कों की मरम्मत को मिली मंजूरी, इन गांव को लोगों का सफर होगा आसान
Sat, 13 Dec 2025 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 13 Dec 2025 10:19 AM IST
सार
आगरा ग्रामीण में जल्द दो क्षतिग्रस्त सड़कें बनेंगी, कैबिनेट मंत्री के प्रयास से जगनेर रोड पर विशेष मरम्मत को स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
जर्जर सड़क। - संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में दो प्रमुख क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत के लिए लोकनिर्माण विभाग ने विशेष मरम्मत योजना के अंतर्गत कार्यों को मंजूरी दे दी है। कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के प्रयासों से यह स्वीकृति मिली है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने बताया है कि विशेष मरम्मत योजना के तहत जगनेर रोड पर राठौर हाउस से नगला मेहंदी होते हुए सौहल्ला फाटक तक 1.123 किमी लंबे मार्ग की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। यह मार्ग लंबे समय से खराब हालत में था, जिससे कस्बे और ग्रामीण क्षेत्र के आवागमन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।
वहीं, इसी योजना में धनौली से सिरौली तक 1.140 किमी लंबे मार्ग की मरम्मत को भी विभाग ने शामिल किया है। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। मरम्मत के बाद यह मार्ग किसानों, छात्रों और दैनिक यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा साबित होगा।