फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two cricketing gems from Agra to be accorded a grand felicitation.

Agra News: आगरा के दो क्रिकेट रत्नों का होगा जोरदार सम्मान

Wed, 01 Jul 2026 03:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
Two cricketing gems from Agra to be accorded a grand felicitation.
दी​प्ति शर्मा और ध्रुव जुरैल
आगरा। जिले की क्रिकेट प्रतिभाओं की नई उपलब्धियों का जश्न अब शहर मनाएगा। महिला क्रिकेट में विश्व रिकॉर्ड बनाकर सभी प्रारूपों में सबसे अधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं स्टार ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के आगरा लौटने पर उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया जाएगा। वहीं, इंडिया-ए टीम का कप्तान बनाए जाने पर शहर के विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरैल को भी विशेष सम्मान दिया जाएगा। दोनों खिलाड़ियों के सम्मान की तैयारियां शुरू हो गई हैं और उनकी उपलब्धता के अनुसार समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

दीप्ति शर्मा ने हाल ही में अपने ऐतिहासिक प्रदर्शन से महिला क्रिकेट में नया कीर्तिमान स्थापित किया। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन की सदस्य आशु मित्तल ने बताया कि दीप्ति का स्वागत पूरे सम्मान और गरिमा के साथ किया जाएगा। उधर, आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश सहगल ने बताया कि ध्रुव जुरैल को इंडिया-ए टीम की कप्तानी मिलना शहर के क्रिकेट इतिहास की बड़ी उपलब्धि है। ध्रुव ने घरेलू क्रिकेट से लेकर भारतीय टीम तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एसोसिएशन उनकी इस उपलब्धि का भी भव्य सम्मान करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दोनों खिलाड़ियों के कार्यक्रम और उपलब्धता के अनुसार सम्मान समारोह की तिथि तय की जाएगी। समारोह में शहर की प्रमुख हस्तियां, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, उद्योगपति, पूर्व क्रिकेटर, कोच, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीप्ति शर्मा ने विश्व क्रिकेट में जो इतिहास रचा है, वह पूरे आगरा के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि हर बेटी और युवा खिलाड़ी के लिए प्रेरणा है। उनके आगरा लौटने पर हम उनका भव्य स्वागत और सम्मान करेंगे। -आशु मित्तल, सदस्य, आगरा क्रिकेट एसोसिएशन।


ध्रुव जुरैल को इंडिया-ए टीम की कप्तानी मिलना आगरा क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रदर्शन से यह मुकाम हासिल किया है। आगरा क्रिकेट एसोसिएशन उनकी इस उपलब्धि का विशेष सम्मान करेगा। -राजेश सहगल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आगरा क्रिकेट एसोसिएशन।

दीप्ति शर्मा और ध्रुव जुरैल

दीप्ति शर्मा और ध्रुव जुरैल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed